IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड! ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी, कुलदीप पहुंचे LSG

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है. ऋषभ पंत ने LSG का साथ छोड़कर DC में वापसी की है, जबकि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे.

IPL Trade: आईपीएल 2026 समाप्त हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अगले सीजन से पहले ही एक बड़ा खिलाड़ी ट्रेड चर्चा का विषय बन गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए हाई-प्रोफाइल सौदे में ऋषभ पंत और कुलदीप यादव ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी बदल ली है.

इस ट्रेड के तहत ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसे आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी आदान-प्रदान में से एक माना जा रहा है.

दो साल फिर पंत की घर वापसी

ऋषभ पंत ने 2016 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए खुद को टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल किया था. इस दौरान उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 111 मैच खेले, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैचों का रिकॉर्ड है. पंत ने टीम की कप्तानी भी संभाली और 2021 से 2024 के बीच 43 मुकाबलों में नेतृत्व किया. अब वह एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां से उनकी आईपीएल यात्रा ने नई ऊंचाइयों को छुआ था.

27 करोड़ से घटकर 15 करोड़ हुई सैलरी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा था. यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी. 2026 सीजन के लिए भी उन्हें इसी रकम पर रिटेन किया गया था. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद उनकी सैलरी में बड़ी कमी आई है. ट्रेड के तहत पंत अब 15 करोड़ रुपये की कीमत पर दिल्ली टीम का हिस्सा बने हैं.

कुलदीप यादव को मिला नया ठिकाना

दूसरी ओर, कुलदीप यादव का दिल्ली कैपिटल्स के साथ पांच सीजन का सफर समाप्त हो गया है. 2022 में फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट लेकर खुद को लीग के सबसे प्रभावी स्पिनरों में स्थापित किया. हाल के समय में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन भारतीय टीम के प्रमुख व्हाइट-बॉल गेंदबाजों में शामिल कुलदीप अब 13.50 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे.

कप्तानी विवाद के बाद अलग हुए पंत?

ऋषभ पंत का लखनऊ से अलग होना केवल एक सामान्य ट्रेड नहीं माना जा रहा है. आधिकारिक तौर पर कहा गया कि उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीम के खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने नेतृत्व में बदलाव का मन बना लिया था. बताया जाता है कि टीम के नतीजों के लिए पंत को काफी हद तक जिम्मेदार ठहराया गया और उन्हें मैनेजमेंट का पूरा समर्थन भी नहीं मिला. इसी वजह से दोनों पक्षों के रास्ते अलग हुए और आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने नहीं छोड़ी थी कप्तानी! LSG ने किया था बाहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >