IPL 2026 की शुरुआत आज (28 मार्च) से हो रही है. 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट का मजा पहले से कहीं ज्यादा होने वाला है, क्योंकि सभी टीमें नई रणनीतियों के साथ मैदान पर उतर रहीं हैं. किंग विराट कोहली से लेकर ईशान किशन की वापसी तक, फैंस हर पल का मजा लेने के लिए तैयार हैं. तो आइए जानते हैं आज के मुकाबले में किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी होंगी.
RCB vs SRH: बल्लेबाजी में इन खिलाड़ियों पर फोकस
आज के मैच में बल्लेबाजी की बात करें तो सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी. आरसीबी के फैंस को उम्मीद रहेगी कि कोहली एक बार फिर अपने बल्ले से रनों की बारिश करेंगे. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी मैदान पर तूफान ला सकती है. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पिछले कुछ समय में अपनी धुआंधार बैटिंग से सबको प्रभावित किया है. इसके अलावा, हैदराबाद के नए युवा कप्तान ईशान किशन के खेल पर भी सबकी नजर होगी, जिनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.
RCB vs SRH: गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों का असर
IPL 2026 के ओपनिंग मैच की बात करें तो गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार बेंगलुरु के लिए शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करेंगे. वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की स्पिन गेंदबाजी बीच के ओवरों में मददगार साबित हो सकती है.
आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल धीमी गेंद और सटीक यॉर्कर से विकेट लेने की कोशिश करेंगे. उनके साथ जयदेव उनादकट भी हैं, जो समझदारी से गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से परेशान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: LSG के किस मूव से इंप्रेस हुए इरफान पठान, जानें लखनऊ की गेंदबाजी पर क्या कहा?
ये भी पढ़ें: Pollard vs Bravo Viral Video: IPL से पहले ‘रिच अंकल’ और ‘चैंपियन’ आमने-सामने, वानखेड़े में मस्ती का वीडियो वायरल
