कमेंट्री पर सवाल उठाने पर भड़के हरभजन सिंह, फैन के साथ की गाली गलौज

Harbhajan Singh Fight with Fan: आईपीएल 2026 में हिंदी कमेंट्री पर बवाल मच गया है. एक्स पर एक फैन ने हरभजन सिंह की कमेंट्री पर सवाल उठाए तो भज्जी गुस्सा हो गए. उन्होंने फैन को विवादित जवाब दिए. विवाद बढने के बाद अब इंटरनेट पर हरभजन को स्टार स्पोर्ट्स से हटाने की मांग तेज हो गई है.

Harbhajan Singh Fight with Fan: आईपीएल 2026 का नया सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर विवादों का दौर भी शुरू हो गया है. पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की. इसी बीच हिंदी कमेंट्री को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की कमेंट्री पर एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े किए. इसके बाद हरभजन सिंह भड़क गए और उन्होंने फैंस को विवादित जवाब दिए. यह मामला इतना बढ़ गया है कि अब सोशल मीडिया पर हरभजन को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग तेज हो गई है.

कैसे शुरू हुआ सोशल मीडिया पर यह बवाल

रविवार 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया. इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा था. मैच के दौरान वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, आकाश चोपड़ा और हरभजन सिंह हिंदी कमेंट्री कर रहे थे. एक्स पर एक यूजर ने वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप की तारीफ की. उसने पोस्ट में लिखा कि इयान बिशप इन सभी हिंदी कमेंटेटर्स से ज्यादा भारतीय क्रिकेटर्स को जानते हैं. उस यूजर ने अपनी पोस्ट में सहवाग, सिद्धू और हरभजन सिंह की तस्वीर भी शेयर की और उन पर सीधा तंज कसा.

हरभजन सिंह का यूजर को कड़ा जवाब

अपनी और अपने साथी कमेंटेटर्स की आलोचना देखकर हरभजन सिंह शांत नहीं रह सके. उन्होंने उस यूजर की पोस्ट पर पलटवार किया. हरभजन ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार. चल निकल यहां से टॉमी. नॉट हॉमी. हरभजन की इस भाषा ने विवाद को और ज्यादा हवा दे दी. इसके अलावा एक अन्य पोस्ट पर भी भज्जी ने खराब भाषा का इस्तेमाल किया. वहां उन्होंने एक अन्य यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि इनमें से एक को पापा चुन ले.

यूजर ने भी हरभजन पर किया तीखा प्रहार

पूर्व भारतीय गेंदबाज के इस जवाब के बाद वह एक्स यूजर भी पीछे नहीं हटा. उसने हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर को लेकर सीधा हमला बोला. यूजर ने लिखा कि रविचंद्रन अश्विन से तुम्हारी जलन तुम्हारा करियर खा गई. अब तुम अपनी कमेंट्री पर ध्यान दो वरना तुम्हें यहां से भी रिटायर होना पड़ेगा. उसने आगे लिखा कि तुम टर्बनेटर नहीं बल्कि कमेंट्री के लिए टेरर हो. सोशल मीडिया पर यह तीखी बहस अन्य फैंस का ध्यान भी अपनी ओर खींचने लगी.

भज्जी ने फिर दिया अपना रिएक्शन

यूजर की इस बात से हरभजन सिंह और भी ज्यादा नाराज हो गए. उन्होंने अश्विन वाले कमेंट का जवाब देते हुए फिर से कड़े शब्दों का प्रयोग किया. हरभजन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे को जवाब हजम नहीं हुआ. चल बे टॉमी. भज्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन इस बार इंटरनेट पर फैंस के साथ उनकी यह बहस काफी निचले स्तर तक पहुंच गई.

हरभजन सिंह ने फैंस के पोस्ट पर किया रिएक्ट, लिखे कुछ अभद्र शब्द, Pic- Screenshot/X(Harbhajan Turbanator)

स्टार स्पोर्ट्स से बाहर करने की उठ रही मांग

इस पूरे विवाद के बाद क्रिकेट फैंस हरभजन सिंह से काफी निराश हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी भाषा की कड़ी निंदा कर रहे हैं. कई यूजर्स अब स्टार स्पोर्ट्स से अपील कर रहे हैं कि हरभजन को तुरंत कमेंट्री पैनल से बाहर किया जाए. फैंस का मानना है कि हिंदी कमेंटेटर मैच की स्थिति समझाने के बजाय अपने निजी किस्से सुनाते हैं. कई बार खेल की बारीकियों पर उनका ध्यान नहीं होता है. इस घटना ने हिंदी कमेंट्री के गिरते स्तर पर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें-

IPL में किंग कोहली का जलवा, हैदराबाद के खिलाफ मैच में बना दिए 10 रिकॉर्ड

बचपन में मां को खोया, चाचा बने फरिश्ता, जानें RCB को डराने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी

IPL 2026: पहले ही मैच में अंपायर के फैसले पर बवाल, क्या आउट थे हेनरिक क्लासेन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >