AHF Junior Asia Cup 2026: भारत की जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, अनमोल एक्का को मिली कप्तानी

हॉकी इंडिया ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है. 18 सदस्यीय टीम की कमान डिफेंडर अनमोल एक्का संभालेंगे. टीम वर्तमान में बेंगलुरु में तैयारी कर रही है.

Junior Asia Cup : हॉकी इंडिया ने चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है. 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी गई है, जबकि दो खिलाड़ियों को वैकल्पिक सूची में रखा गया है. डिफेंडर अनमोल एक्का को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

SAI केंद्र में कर रहें तैयारी

टीम इस समय बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में तैयारी कर रही है. नवनियुक्त मुख्य कोच फ्रेडरिक सोएज की निगरानी में खिलाड़ी टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. टीम ने हाल ही में बेल्जियम का एक्सपोजर दौरा भी किया था, जहां उसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिला. इस दौरे से खिलाड़ियों को उच्च स्तर के मुकाबलों का अनुभव मिला और टीम संयोजन को बेहतर करने में मदद मिली.

मलेशिया के खिलाफ भी परख रही तैयारी

एशिया कप से पहले भारतीय टीम बेंगलुरु के SAI सेंटर में मलेशिया की अंडर-21 टीम के खिलाफ अभ्यास मुकाबले भी खेल रही है. इन मैचों के जरिए कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों की फॉर्म, संयोजन और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता को परख रहा है.

टीम के चयन पर मुख्य कोच फ्रेडरिक सोएज ने कहा,' जूनियर एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में अच्छा संतुलन और गहराई है. खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और अनुशासन, प्रतिबद्धता तथा सुधार की मजबूत इच्छा दिखाई है. चयन लगातार प्रदर्शन, रवैये और दबाव की स्थिति में टीम की रणनीति को लागू करने की क्षमता के आधार पर किया गया है'.

Also Read: Kane Williamson Birthday: RCB ने शेयर किया विराट-केन की दोस्ती का वीडियो, मंधाना समेत इन्होंने किया बर्थडे विश

अपनी क्षमता को परखने का मौका

श्रेणीखिलाड़ी
गोलकीपरविवेक लकड़ा, कुणाल तेवतिया
डिफेंडरअनमोल एक्का (कप्तान), रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, आशु मौर्य, संजीत तिर्की, सुखविंदर
मिडफील्डरअद्रोहित एक्का, हरपाल, जीतपाल, मनमीत सिंह राय
फॉरवर्डअजीत यादव, प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, आर्यन एक्सेस, लोवेनूर सिंह
वैकल्पिक खिलाड़ीअर्जुन संतोष हरगुड़े, रितिक लकड़ा

कोच ने इस टूर्नामेंट को खिलाड़ियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ियों को एशिया की शीर्ष जूनियर टीमों के खिलाफ अपनी क्षमता परखने का मौका देगा. उन्हें उम्मीद है कि यह टीम मजबूत प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित करेगी. टूर्नामेंट के मैचों का पूरा कार्यक्रम और टीमों के पूल की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

Also Read: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >