गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स स्क्वाड में 17 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत की 15 सदस्यीय टीम में 17 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज जी. कमालिनी को शामिल किया गया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम जापान में स्वर्ण पदक बचाने के इरादे से उतरेगी.

India Womens Squad for Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम में 17 वर्षीय विकेटकीपर बैटर जी. कमालिनी को शामिल किया गया है. वह इस स्क्वाड में यास्तिका भाटिया की जगह लेंगी.

कमालिनी को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

तमिलनाडु की युवा खिलाड़ी जी. कमालिनी पिछले कुछ समय से लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही हैं. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा रहीं कमालिनी ने नॉर्थम्पटन में खेले गए टी20 मुकाबले में नाबाद 35 रन की तेज पारी खेली थी. इसके अलावा वह 2025 अंडर-19 महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रही थीं. उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) नीलामी में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था और 2026 मेगा ऑक्शन से पहले भी रिटेन किया.

WPL और टीम इंडिया में भी दिखा चुकी हैं दम

कमालिनी ने WPL के दो सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 104.90 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए टी20 मुकाबले से भारतीय सीनियर टीम में डेब्यू किया था. अब तक वह भारत के लिए सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेली हैं.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के आधार पर), राधा यादव और नंदनी शर्मा.

यास्तिका भाटिया को नहीं मिली जगह

कमालिनी की एंट्री यास्तिका भाटिया की जगह हुई है. भाटिया का हालिया महिला टी20 विश्व कप बेहद निराशाजनक रहा था. उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 41 रन बनाए थे और उनका औसत 13.67 रहा था. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है.

गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी. भारत ने 2023 में चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था. अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम उस सफलता को दोहराने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें: IPL स्टार शशांक सिंह और उनके पिता पर FIR, कुक ने लगाए गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >