India vs Thailand: महिला टी20 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया आज यानी रविवार को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस मैच में मजबूत दावेदार है, लेकिन हालिया टी20 फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.
2026 में 9 T20I गंवाए
भारतीय टीम ने 2026 में अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उसे 9 मुकाबलों में हार मिली है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भारत का अभियान ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया था. अब एशिया कप में टीम उस निराशा को पीछे छोड़कर जीत की लय हासिल करना चाहेगी.
मिडिल ऑर्डर को करना होगा कमाल
कप्तान हरमनप्रीत कौर के प्रदर्शन पर भी सबकी नजर रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अहम पारी खेली थी, लेकिन पूरे साल भारतीय मिडिल ऑर्डर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है. थाईलैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और बाकी बल्लेबाजों से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी.
दुबई की पिच रिपोर्ट कैसा रहेगा
दुबई की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है. इसलिए पावरप्ले में विकेट बचाना भारत के लिए अहम होगा. बल्लेबाज अगर शुरुआती ओवर निकाल लेते हैं तो बाद में रन बनाना आसान हो सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी बढ़ने की उम्मीद है.
भारत बनाम थाईलैंड मैच कब, कितने बजे और कहां देखें?
भारत बनाम थाईलैंड विमेंस एशिया कप 2026 मैच 30 अगस्त को रात 8 बजे IST से शुरू होगा. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि सोनी लाइव ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी.
भारत बनाम थाईलैंड मैच से जुड़े जरूरी सवाल:
- मैच कब है? 30 अगस्त 2026
- कितने बजे शुरू होगा? रात 8 बजे IST
- कहां खेला जाएगा? दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- TV पर कहां देखें? सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
- Live Streaming कहां होगी? सोनी लाइव
- मैच में किस पर नजर रहेगी? हरमनप्रीत कौर और भारत का टॉप ऑर्डर
