IND vs SL: सुदर्शन के बाद अब यह खिलाड़ी भी हो सकते है बाहर, क्या आकाश दीप की होगी टीम में वापसी?

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के लिए चिंताएं बढ़ रही हैं. जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के बाद अब वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी सवाल हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप की वापसी की भी कोई तय समय-सीमा नहीं है.

Ind vs Sl Test Series: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के चोट के कारण बाहर होने के बाद अब दूसरे टेस्ट के लिए वॉशिंगटन सुंदर की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं तेज गेंदबाज आकाश दीप की वापसी को लेकर भी अभी कोई पक्की समय-सीमा तय नहीं हुई है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने चोटिल खिलाड़ियों को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

दूसरे टेस्ट में सुंदर के खेलने पर संशय

वॉशिंगटन सुंदर को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था. वह पिछले महीने इंग्लैंड में लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं. हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की मेडिकल टीम सुंदर को जल्दबाजी में टेस्ट मैच खिलाने के पक्ष में नहीं है. टीम में हाल के दिनों में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद मेडिकल टीम उनके मामले में अतिरिक्त सावधानी बरत रही है. सुंदर ने चोट के बाद ज्यादा मैच भी नहीं खेले हैं और फिलहाल उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है.

अगले वीक तक का इंतजार

अगर सुंदर को फिटनेस टेस्ट में हरी झंडी नहीं मिलती है, तो चयनकर्ता उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की संभावना नहीं है. 15 सदस्यीय टीम पहले ही घोषित हो चुकी है और सुंदर के जुड़ने पर वह टीम के 16वें सदस्य होंगे. अगले सप्ताह उनकी फिटनेस का विस्तृत आकलन किया जा सकता है.

Also Read: ICC Rankings में इंडियन प्लेयर्स का जलवा, टेस्ट में बाबर की टॉप-10 में वापसी

आकाश दीप पर भी बना हुआ है सस्पेंस

आकाश दीप भी लंबे समय से टीम से बाहर हैं. वह पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण जनवरी से क्रिकेट से दूर हैं. उन्हें श्रीलंका दौरे तक क्रिकेट फिट बनाने का लक्ष्य था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब उनकी वापसी की भी कोई तय तारीख नहीं है. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आकाश दीप न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज तक फिट हो सकते हैं. अगर बुमराह और आकाश दोनों उस सीरीज के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत होगी.

बुमराह की वापसी की भी कोई तारीख नहीं

जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उनकी वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित समय-सीमा नहीं दी है. मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनका वर्कलोड बढ़ाने पर काम कर रही थी, लेकिन वह सीरीज के लिए समय पर फिट नहीं हो सके.

Also Read: टी20 में नहीं, टेस्ट में भी चमकेंगे वैभव सूर्यवंशी? मैथ्यू हेडन ने की भविष्यवाणी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >