India vs Pakistan Women Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले जानिए किसका पलड़ा भारी, कब और कहां देखें LIVE

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान 5 सितंबर को आमने-सामने! जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड, पिछले मैच के नतीजे और कब-कहां देखें लाइव.

India vs Pakistan Women Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल है. भारत लगातार दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मैच अहम है.

इसे भी पढ़े- Team India Asian Games 2026: एशियन गेम्स में क्रूज शिप पर रहेगी टीम इंडिया? BCCI ने उठाया कमरा शेयरिंग का मुद्दा

भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड एकतरफा

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट में आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में हैं. दोनों के बीच अब तक 12 वनडे हुए हैं और भारत ने सभी मुकाबले जीते हैं. टी20 इंटरनेशनल में भी भारत ने 17 में से 14 मैच अपने नाम किए हैं. पाकिस्तान को तीन टी20I जीत मिली हैं. भारत महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है और अब उसकी नजर रिकॉर्ड आठवें खिताब पर है.

प्रारूपभारत की जीतपाकिस्तान की जीतड्रॉ/बेनतीजा
वनडे (ODI)12120
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I)17143
कुल29263

पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत जून 2026 के महिला टी20 विश्व कप में हुई थी. एडिनबर्ग में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया था. इससे पहले 2025 महिला वनडे विश्व कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से मात दी थी.

टूर्नामेंटखिताबवर्ष
महिला वनडे विश्व कप12025
महिला टी20 विश्व कप0उपविजेता (2020)
महिला एशिया कप (ODI)42004, 2005-06, 2006, 2008
महिला एशिया कप (T20I)32012, 2016, 2022

स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड से बढ़ा भारत का आत्मविश्वास

भारत ने एशिया कप में शानदार शुरुआत की है. हांगकांग चीन के खिलाफ पिछले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी के साथ वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं. भारत ने यह मैच 137 रन से जीता और सेमीफाइनल में जगह पक्की की.


भारत बनाम पाक महिला क्रिकेट मैच (एक्स)
टूर्नामेंटखिताबसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
महिला वनडे विश्व कप0ग्रुप चरण
महिला टी20 विश्व कप0ग्रुप चरण
महिला एशिया कप0उपविजेता (2012, 2016)

इसे भी पढ़े- Hardik Pandya BSF jawans viral photo: BSF जवानों संग हार्दिक पांड्या की फोटो वायरल, गंजे लुक ने खींचा ध्यान

कब, कहां और कैसे देखें भारत और पाकिस्तान का मैच?

मैच: भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला तारीख: 5 सितंबर 2026 स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम समय: रात 8:00 बजे IST टीवी: Sony Sports Network लाइव स्ट्रीमिंग: Sony LIV

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >