IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 से आगे

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. मानव सुथार ने लिए 9 विकेट.

India vs Sri Lanka 1st Test: भारत ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया. इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है.

372 रन का मिला था लक्ष्य

भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में श्रीलंकाई टीम पांचवें दिन 77.4 ओवर में 206 रन पर ऑलआउट हो गई.

मानव सुथार ने बरपाया कहर

भारत की जीत के हीरो मानव सुथार रहे. उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन देकर 5 विकेट झटके. पहली पारी में भी सुथार ने 4 विकेट लिए थे। यानी पूरे मैच में उन्होंने 9 विकेट अपने नाम किए.

इसे भी पढ़े- ऋषभ पंत ने गिल को पछाड़ा, WTC में बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

75वें ओवर में तीन बड़े झटके

सुथार ने 75वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए. उन्होंने पहली गेंद पर सोनल दिनुशा को 84 रन पर आउट किया. अगली गेंद पर प्रभात जयसूर्या खाता भी नहीं खोल सके. ओवर की आखिरी गेंद पर लाहिरु कुमारा भी बिना रन बनाए पवेलियन लौटे.


जडेजा-प्रसिद्ध ने भी किया कमाल

कप्तान धनंजय डिसिल्वा 59 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रवींद्र जडेजा ने सुथार के हाथों कैच कराया. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को 10 रन पर चलता किया. श्रीलंका ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए.

इसे भी पढ़े- सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने शेयर की खास तस्वीर, सारा तेंदुलकर ने किया लाइक... आखिर क्या है वजह?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >