एक तरफ India vs Sri Lanka Women's Final, दूसरी ओर India vs Afghanistan; जानें दोनों मैचों का समय, स्क्वाड और कहां होगा लाइव टेलीकास्ट

13 सितंबर 2026 को क्रिकेट फैंस के लिए एक ही दिन दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेगा. दुबई में महिला एशिया कप फाइनल और दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे मैच का लाइव प्रसारण.

India Men's and Women's Team: 13 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दो बड़े मुकाबले होने वाले हैं. दुबई में भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप फाइनल खेलेगी, जबकि दिल्ली में भारतीय पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. दोनों मैच एक ही दिन होने के कारण फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे और दोनों टीमों के स्क्वाड में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं. यहां जानिए दोनों मुकाबलों से जुड़ी पूरी जानकारी.

एक दिन में भारत के दो बड़े मुकाबले

13 सितंबर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खास दिन रहने वाला है. दुबई में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप की ट्रॉफी के लिए उतरेगी. वहीं ए​क तरफ दिल्ली में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करेगी.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

भारत-श्रीलंका फाइनल कब और कितने बजे होगा?

भारत और श्रीलंका की महिला टीमें 13 सितंबर को महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच से 30 मिनट पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा. भारतीय महिला टीम अब तक 7 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है. भारतीय टीम की नजरें रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर होंगी.

वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई.

कहां देखें भारत-श्रीलंका फाइनल?

भारत में महिला एशिया कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. साथ ही भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को DD Sports और DD Free Dish पर भी देखा जा सकता है. वहीं भारत-श्रीलंका फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

महिला एशिया कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा (उप-कप्तान), कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी और मिताली अयोध्या.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का कार्यक्रम

मुकाबलातारीखजगह
पहला टी2013 सितंबर 2026अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी2015 सितंबर 2026अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टी2017 सितंबर 2026अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

इस प्रकार है दोनों टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक और अब्दुल्ला अहमदजई.

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें भारत-अफगानिस्तान मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य सपोर्टेड डिवाइस पर FanCode के जरिए मुकाबला देख सकेंगे. ध्यान देने वाली बात है कि इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और JioHotstar पर उपलब्ध नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Cricket Brothers: मैदान पर धमाल मचा रही हैं भाइयों की ये जोड़ियां, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >