भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा प्लान तैयार, टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए खेलेगी 3 मुकाबले

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे से पहले भारत ए के लिए एक अहम तैयारी करने जा रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए की टीम तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी. यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में ढलने का मौका देगी.

India A vs New Zealand A: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए की टीम भी न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. यहां दोनों टीमों के बीच तीन चार दिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने मंगलवार को अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा करते हुए इसकी जानकारी दी.

24 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. यह सीरीज भारत की सीनियर टीम के न्यूजीलैंड दौरे से पहले होगी.

इन मुकाबलों का मकसद युवा और उभरते भारतीय खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में लाल गेंद से खेलने का अनुभव देना भी होगा. खासतौर पर टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के खिलाड़ियों को यहां की पिच और मौसम के मुताबिक खुद को तैयार करने का मौका मिलेगा.

टेस्ट सीरीज से पहले होगी अहम तैयारी

भारत की सीनियर टीम को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से वेलिंगटन में होगी. दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इससे पहले भारत ए के तीन चार दिवसीय मुकाबले खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका होंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें किसकी लगी लॉटरी?

न्यूजीलैंड ने पिछले दौरे पर भारत को दी थी करारी शिकस्त

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम होगी. दोनों टीमों की पिछली टेस्ट सीरीज 2024-25 में भारत में हुई थी, जहां न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब भारतीय टीम की नजरें उस हार का हिसाब बराबर करने पर होंगी. वहीं, मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में भी दोनों टीमों के लिए हर टेस्ट काफी महत्वपूर्ण है. फिलहाल भारत WTC अंक तालिका में पांचवें और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है.

प्लंकेट शील्ड के कार्यक्रम में शामिल किए गए मैच

भारत ए के खिलाफ ये मुकाबले न्यूजीलैंड के घरेलू प्लंकेट शील्ड कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जाएंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसे अपने लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुकाबला बताया है. इस सीरीज से भारत ए के खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में चार दिवसीय क्रिकेट खेलने का महत्वपूर्ण अनुभव मिलेगा, जो आगे चलकर सीनियर टीम में जगह बनाने की उनकी दावेदारी को मजबूत कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ZIM vs SA T20: ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम, जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >