Asian Games: भारत ने जीता पहला गोल्ड, श्रीलंका को रौंदकर महिला क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीता. स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारियों से भारत लगातार दूसरी बार चैंपियन बना.

IND W vs SL W Asian Games Result: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. यह एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर रहा. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया.

स्मृति-शेफाली ने दी तूफानी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की.

शेफाली वर्मा 48 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना तेजी से रन बनाती रहीं. उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेली. मंधाना के आउट होने के बाद ऋचा घोष ने मोर्चा संभाल लिया.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं

ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में मचाई तबाही

ऋचा घोष ने आते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली. ऋचा की इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़े और स्कोर को 216 रन तक पहुंचा दिया. श्रीलंका की ओर से सुंगधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी ने एक-एक विकेट लिया.

80 रन पर ढेर हुई श्रीलंका

216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन चमारी अट्टापट्टू ने बनाए. वह 29 रन की पारी खेलकर आउट हुईं. उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी. पूरी श्रीलंकाई टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को 2-2 विकेट मिले.

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

श्रीलंका को 147 रन से हराने के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अपना दबदबा कायम रखा. भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड अपने नाम किया. भारतीय टीम ने इससे पहले 2023 में श्रीलंका को ही हराकर गोल्ड जीता था. इस बार भी भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: India vs Japan Result: 32 बनाम 30 रन...सांसे थाम देने वाले मैच में जापान से जैसे-तैसे जीता भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >