IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीता भारत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने जिम्बाब्वे को 220 रनों का टारगेट दिया. जिम्बाब्वे की टीम जवाब में 129 रनों पर ऑल आउट हो गई.

8:07 PM. 25 Jul 26 8:07 PM. 25 Jul

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम की

अभिषेक शर्मा ने अपने तीसरे ओवर में रिचर्ड नगारवा को आउट कर जिम्बाब्वे की पूरी टीम को ऑलआउट कर दिया. भारत ने यह मुकाबला 90 रन से शानदार अंदाज में जीत लिया. अभिषेक का यह तीसरा विकेट था, उन्होंने 17 गेंदों में 17 रन देकर 3 विकेट झटके. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह उनकी पहली टी20 सीरीज जीत हैं.

स्कोर : 129/10, 17.5 ओवर के बाद

7:59 PM. 25 Jul 26 7:59 PM. 25 Jul

4/30 का बेहतरीन स्पेल

यश ठाकुर को अपने स्पेल के आखिरी ओवर में दूसरी सफलता मिली. उन्होंने तदिवानाशे मारुमानी को बोल्ड कर पवेलियन भेजा. यश ठाकुर ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4/30 का बेहतरीन स्पेल दर्ज किया.

स्कोर : 122/9, 17 ओवर के बाद

7:56 PM. 25 Jul 26 7:56 PM. 25 Jul

भारत आसान जीत की ओर

16वें ओवर में अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी दी गई और उन्होंने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रैड इवांस को बोल्ड कर दिया. भारत अब आसान जीत की ओर बढ़ रहा है. अगला बल्लेबाज रिचर्ड नगारवा क्रीज पर आ चुके हैं. अपने स्पेल के दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा ने एक और विकेट झटकते हुए न्यूमैन न्यामहुरी को भी बोल्ड कर दिया.

स्कोर : 121/8, 16 ओवर के बाद

7:37 PM. 25 Jul 26 7:37 PM. 25 Jul

रयान बर्ल 20 रन बनाकर आउट

जिम्बाब्वे की टीम का छठा विकेट गिर चुका है. सेट बल्लेबाज रयान बर्ल 20 रन बनाकर आउट हो गए. ऑफ स्पिनर तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर के फैसले को सही साबित करते हुए बर्ल को आउट किया, जिनका कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा. अब ब्रैड इवांस क्रीज पर आ चुके हैं.

स्कोर : 91/6, 12.2 ओवर के बाद

7:18 PM. 25 Jul 26 7:18 PM. 25 Jul

मधेवेरे सस्ते में आउट

जिम्बाब्वे की टीम बेहद मुश्किल हालात में पहुंच गई है. टीम का पांचवां विकेट भी गिर चुका है. शिवम दुबे ने वेस्ली मधेवेरे को मात्र 2 रन पर आउट कर दिया. अब तदिवानाशे मारुमानी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ चुके हैं.

स्कोर : 68/5, 9.5 ओवर के बाद

7:14 PM. 25 Jul 26 7:14 PM. 25 Jul

जिम्बाब्वे की टीम मुश्किल में

प्रिंस यादव (फोटो—BCCI)

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. उनका विकेट तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने लिया. जिम्बाब्वे की टीम अब मुश्किल हालात में पहुंच गई है. वेस्ली मदेवेरे क्रीज पर आ चुके हैं और रयान बर्ल का साथ दे रहे हैं.

स्कोर : 64/4, 8 ओवर के बाद

7:07 PM. 25 Jul 26 7:07 PM. 25 Jul

बिश्नोई का वार, मायर्स बोल्ड

जिम्बाब्वे की हालत पावरप्ले में ही खराब हो गई है. टीम का तीसरा विकेट भी गिर गया है. रवि बिश्नोई ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में डायन मायर्स को बोल्ड कर दिया. अब कप्तान सिकंदर रजा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ चुके हैं.

स्कोर : 49/3, 6 ओवर के बाद

7:03 PM. 25 Jul 26 7:03 PM. 25 Jul

अब रयान बर्ल क्रीज पर

जिम्बाब्वे की पारी का दूसरा विकेट गिर चुका है. प्रिंस यादव की रफ्तार के सामने बेन करन टिक नहीं पाए और शिवम दुबे को कैच थमा बैठे. जिम्बाब्वे ने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए हैं. पावरप्ले के अंदर ही दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. अब रयान बर्ल क्रीज पर आ चुके हैं.

स्कोर : 44/2, 5 ओवर के बाद

6:57 PM. 25 Jul 26 6:57 PM. 25 Jul

नई जोड़ी क्रीज पर

जिम्बाब्वे की पारी का पहला विकेट गिरा. ब्रायन बेनेट को यश ठाकुर ने आउट किया. यह उनका टी20 में पहला विकेट है. डुआन मायर्स बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं और अब वह बेन करन का साथ देंगे.

स्कोर : 34/1, 4 ओवर के बाद

6:42 PM. 25 Jul 26 6:42 PM. 25 Jul

2 ओवर में 16 रन

जिम्बाब्वे की पारी की शुरुआत हो चुकी है. बिना कोई विकेट गंवाए टीम ने 2 ओवर में 16 रन बना लिए हैं. क्रीज पर ओपनिंग जोड़ी के रूप में ब्रायन बेनेट और बेन करन मौजूद हैं.

6:13 PM. 25 Jul 26 6:13 PM. 25 Jul

ईशान ने बनाए सबसे अधिक रन

तिलक वर्मा(60) और ईशान किशन(81) की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे टी—20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 220 रन का टारगेट दिया है. जिम्बाब्वे को जीतने के लिए हर ओवर में औसतम 11 रन बनाने की जरुरत पड़ेगी.

स्कोर : 219/5, 20 ओवर के बाद

6:00 PM. 25 Jul 26 6:00 PM. 25 Jul

रिंकू सिंह क्रिज पर

ईशान किशन के रूप में भारत का चौथा विकेट गिर गया है. किशन ने मात्र 44 गेंदों पर 81 रन बना लिए थे. उनका विकेट न्यूमैन न्यामहुरी ने लिया. अब क्रिज पर तिलक का साथ देने के लिए रिंकू सिंह आ गए है.

स्कोर : 196/4, 18 ओवर के बाद

5:56 PM. 25 Jul 26 5:56 PM. 25 Jul

94 रनों की साझेदारी

तिलक वर्मा ने अपना नौंवा अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंन 50 रनों का आकड़ा म​हज 23 गेंदों पर तय कर लिया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 रनों की साझेदारी हो गयी है. अब मात्र तीन ओवरों का खेल बचा है.

स्कोर : 188/3, 17 ओवर के बाद

5:49 PM. 25 Jul 26 5:49 PM. 25 Jul

चार ओवरो का खेल और

तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच 80 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो गयी है. चार ओवरो का खेल और बचा है. ईशान 76 रनों पर तो वहीं तिलक 40 रनों पर बैटिंग कर रहें है.

स्कोर : 171/3, 16 ओवर के बाद

5:31 PM. 25 Jul 26 5:31 PM. 25 Jul

बेहतरीन लय में नजर आ रहे इशान किशन

इशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए शानदार 50 रन पूरे कर लिए हैं. यह उनके करियर की 12वीं हाफ सेंचुरी (अर्धशतक) है और वह आज बहुत ही बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद, अब पारी को संभालने की मुख्य ज़िम्मेदारी इशान के कंधों पर है. अगर टीम इंडिया को बोर्ड पर एक विशाल स्कोर खड़ा करना है, तो इशान किशन का एक छोर पर टिके रहना बेहद ज़रूरी है. देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी इस शानदार शुरुआत को एक बड़ी पारी में कैसे तब्दील करते हैं.

स्कोर : 121/3, 13 ओवर के बाद

5:24 PM. 25 Jul 26 5:24 PM. 25 Jul

भारत का गिरा तीसरा विकेट

टीम को एक अहम मोड़ पर विकेट गँवाना पड़ा है. ब्रायन ने अपनी गेंदबाजी से इस बढ़ती हुई साझेदारी को तोड़ दिया है. ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई इस गुड लेंथ गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह गेंद को सही दिशा नहीं दे पाए और सीधा बैकवर्ड प्वाइंट पर मुस्तैद फील्डर ब्रैड एवंस के हाथों में कैच थमा बैठे है. बैटिंग करने के लिए तिलक वर्मा आए है.

श्रेयस अय्यर का स्कोरकार्ड:

  • रन: 25
  • गेंदें: 20
  • बाउंड्री: 4 चौके
  • स्ट्राइक रेट: 125.00
  • विकेट: कैच - ब्रैड एवंस, बोल्ड - ब्रायन

स्कोर : 95/3, 10 ओवर के बाद

5:17 PM. 25 Jul 26 5:17 PM. 25 Jul

50 रनों की बेहतरीन साझेदारी

मैच में इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मैदान पर पूरी तरह से अपने पैर जमा लिए हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है, जिसने टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. इशान किशन आज बेहद आक्रामक और विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 5 शानदार चौके जड़े हैं और वह 35 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं. दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर संभलकर इशान का बेहतरीन साथ निभा रहे हैं और फिलहाल 19 रनों पर टिके हुए हैं.

स्कोर : 80/2, 9 ओवर के बाद

4:49 PM. 25 Jul 26 4:49 PM. 25 Jul

श्रेयस अय्यर क्रीज पर

भारत का दूसरा विकेट गिर गया है. वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 9 गेंदों की अपनी तेज पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया. लगातार चार बाउंड्री जड़ने के बाद वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके. अब कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गए हैं.

स्कोर : 29/2, 3 ओवर के बाद

4:41 PM. 25 Jul 26 4:41 PM. 25 Jul

ईशान किशन क्रीज पर

भारत का पहला विकेट गिरा. अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने दो चौके लगाए. अब ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी का साथ देने के लिए क्रीज पर आ चुके हैं.

स्कोर : 10/1, 2 ओवर के बाद

4:28 PM. 25 Jul 26 4:28 PM. 25 Jul
4:27 PM. 25 Jul 26 4:27 PM. 25 Jul
4:25 PM. 25 Jul 26 4:25 PM. 25 Jul

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगा भारत

दूसरे मुकाबले में भारत मजबूत नजर आ रही है. आज का मुकाबला अपने नाम करके भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. जिम्बाब्वे की टीम ने पहले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था.

4:21 PM. 25 Jul 26 4:21 PM. 25 Jul

अय्यर ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. यह पिच पिछले मैच की तरह नहीं लग रही है. उछाल भी समान रहने की उम्मीद है. इस मुकाबले में यश ठाकुर का डेब्यू हुआ है.

4:19 PM. 25 Jul 26 4:19 PM. 25 Jul

टॉस जीतकर सिकंदर रजा ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि विकेट पिछले मुकाबले से अलग रही है. लेकिन हम जानते हैं यहां शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसलिए हम इसका फायदा उठाना चाहेंगे और देखेंगे कि कितना का लक्ष्य मिलता है.

4:11 PM. 25 Jul 26 4:11 PM. 25 Jul

यश ठाकुर का डेब्यू

भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर का इस मुकाबले में डेब्यू हुआ है. पिछले मुकाबले में अशोक शर्मा का डेब्यू हुआ था. अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया है.

4:08 PM. 25 Jul 26 4:08 PM. 25 Jul

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

4:08 PM. 25 Jul 26 4:08 PM. 25 Jul

भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान) तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव

4:04 PM. 25 Jul 26 4:04 PM. 25 Jul

IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीता भारत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

टी-20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर.

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तफदज़वा त्सिगा, इनोसेंट कैया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >