Photo: ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मुकाबले में सिराज ने दिखाई अपनी पावर हिटिंग, देखें तस्वीरें

1 / 7
Photo: ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मुकाबले में सिराज ने दिखाई अपनी पावर हिटिंग, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

मोहम्मद सिराज (फोटो—एक्स)

देवदत्त पडिक्कल के शानदार शतक और मोहम्मद सिराज की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका इलेवन को अभ्यास मैच में 6 विकेट से हरा दिया. जानें कैसे टीम इंडिया ने यह जीत हासिल की.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

देवदत्त पडिक्कल (फोटो—BCCI)

अभ्यास मैच में जड़ा शानदार शतक

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में नाबाद 142 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके लगाए. चोट के कारण साई सुदर्शन के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद, पडिक्कल के इस शानदार शतक ने आगामी टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में नंबर-3 स्थान के लिए उनका दावा बेहद मजबूत कर दिया है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल (फोटो—BCCI)

गिल-जायसवाल के बीच शतकीय साझेदारी

कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन 105 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी की. 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस जोड़ी ने भारतीय टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई. उंगली की चोट से वापसी कर रहे गिल ने 54 गेंदों पर 44 रनों की सधे हुए पारी खेली. दूसरी ओर, जायसवाल ने 61 रन बनाए.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

ऋषभ पंत (फोटो—BCCI)

ऋषभ पंत ने बनाया 28 रन

ऋषभ पंत ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के तीसरे और अंतिम दिन 28 रनों की बेहद संयमित और महत्वपूर्ण पारी खेली. 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पंत ने 68 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने तीन बड़े छक्के भी जड़े. शुरुआत में रक्षात्मक खेल दिखाने के बाद, उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स भी लगाए और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पारी को संभाला. उन्होंने इस दौरान 28 रन बनाए.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल (फोटो—BCCI)

मध्यक्रम में दोनों ने पारी को संभाला

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ कोलंबो में अभ्यास मैच के अंतिम दिन मध्यक्रम में बहुमूल्य साझेदारी निभाकर टीम को संभाला. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के मजबूत मंच तैयार करने के बाद दोनों विकेटकीपर-बल्लेबाज क्रीज पर आए. शुरुआत में पिच की धीमी गति को देखते हुए दोनों ने रक्षात्मक रणनीति अपनाई. दोनों युवाओं ने गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 41 रनों की इस महत्वपूर्ण साझेदारी से जीत की राह आसान की.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

रवींद्र जडेजा और मानव सुथार (फोटो—BCCI)

संकट से उबारकर भारत को संभाला

रवींद्र जडेजा और युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ कोलंबो में खेले गए अभ्यास मैच के दूसरे दिन 65 रनों की बहुमूल्य अर्धशतकीय साझेदारी की है. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के सस्ते में आउट होने के बाद स्पिन जोड़ी ने भारतीय पारी को मजबूती से संभाला. जडेजा ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 63 रन बनाए. दूसरे छोर पर उनका बखूबी साथ निभाते हुए मानव सुथार ने भी शानदार 41 रनों का योगदान दिया.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

मोहम्मद सिराज और सारांश जैन (फोटो—BCCI)

सिराज की विस्फोटक पारी से भारत जीता

मोहम्मद सिराज की तूफानी बल्लेबाजी और सारांश जैन के धैर्य के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन 6 विकेट से एक यादगार जीत दर्ज की. जब मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था तब सिराज ने क्रीज पर कदम रखा. सिराज ने टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >