IND vs SL Weather: चौथे दिन बारिश फिर डालेगी खलल? जानें कब-कब बरसेंगे बादल और कितने ओवर का होगा खेल

IND vs SL Weather: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भी बारिश का साया मंडरा रहा है. एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 97% संभावना है, जिससे खेल के ओवरों पर सवालिया निशान लग गया है. जानें कब-कब हो सकती है बारिश और कितने ओवरों का खेल संभव है.

IND vs SL Weather: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भी बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है. मुकाबले के शुरुआती तीनों दिन बारिश ने खेल में खलल डाला है और अब बुधवार को भी कोलंबो में मौसम का मिजाज अच्छा नजर नहीं आ रहा है. एक्यूवेदर के मुताबिक, चौथे दिन बारिश की 97 प्रतिशत संभावना है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर फैंस को कितने ओवर का खेल देखने को मिल पाएगा.

चौथे दिन कितने ओवर का हो सकता है खेल?

चौथे दिन कुल 98 ओवर का खेल निर्धारित है. हालांकि, बारिश की 97 प्रतिशत संभावना को देखते हुए पूरे 98 ओवर का खेल होना मुश्किल नजर आ रहा है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है. ऐसे में मैच शुरू होने में देरी के साथ-साथ खेल के दौरान भी कई बार रुकावट आने की आशंका है.

अगर बारिश के कारण समय खराब होता है तो बचे हुए ओवरों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय का इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी बुधवार को कितने ओवर फेंके जाएंगे, इसका फैसला काफी हद तक बारिश के ब्रेक पर निर्भर करेगा.

सुबह से ही बारिश का खतरा

चौथे दिन की शुरुआत से ही बारिश की आशंका बनी हुई है. सुबह 6 बजे बारिश की संभावना 85 प्रतिशत है. इसके बाद सुबह 9 बजे, यानी निर्धारित नए खेल शुरू होने के समय से करीब 45 मिनट पहले, बारिश की संभावना 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है. सुबह 11 बजे भी बारिश की संभावना 75 प्रतिशत है. इसके बाद दोपहर में इसमें कुछ कमी आने का अनुमान है, लेकिन पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

ये भी पढ़ें: 80 हजार फॉलोअर्स फिर भी विराट कोहली के फॉलो-बैक का इंतजार! कौन हैं दिल्ली की '6-7' गर्ल मेधावी बिधूड़ी?

घंटे के हिसाब से बारिश की संभावना

समयबारिश की संभावना
सुबह 6 बजे85%
सुबह 9 बजे75%
सुबह 11 बजे75%
दोपहर 12 बजे68%
दोपहर 1 बजे49%
दोपहर 2 बजे56%
दोपहर 3 बजे63%
शाम 4 बजे45%
शाम 5 बजे53%
शाम 6 बजे45%

दोपहर में भी नहीं मिलेगी पूरी राहत

मौसम के अनुसार दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 68 प्रतिशत रहेगी. दोपहर 1 बजे यह घटकर 49 प्रतिशत हो जाएगी. हालांकि, इसके बाद फिर बारिश का खतरा बढ़ सकता है. दोपहर 2 बजे बारिश की संभावना 56 प्रतिशत, 3 बजे 63 प्रतिशत और शाम 4 बजे 45 प्रतिशत रहने का अनुमान है. शाम 5 बजे भी बारिश की संभावना 53 प्रतिशत है, जबकि 6 बजे यह करीब 45 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

पहले तीन दिन भी बारिश ने रोका खेल

कोलंबो टेस्ट में बारिश पहले ही तीनों दिन अपना असर दिखा चुकी है. मंगलवार को भी बारिश के कारण खेल निर्धारित समय से पहले खत्म करना पड़ा था. ऐसे में चौथे दिन भी मौसम की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. अगर बारिश के कारण ज्यादा समय बर्बाद होता है तो निर्धारित 98 ओवर पूरे करना मुश्किल होगा. वहीं, अगर बारिश के बीच लंबे अंतराल में खेल संभव हुआ तो अतिरिक्त समय के जरिए कुछ ओवरों की भरपाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 'बुखार करवा के ही जाना...' बारिश में भीगते पंत ने फैन की बोलती कर दी बंद, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >