IND vs SL Test: सुथार का कहर, दिनुशा का दमदार अर्धशतक... PHOTOS में देखें तीसरे दिन के खास पल

1 / 6
IND vs SL Test: सुथार का कहर, दिनुशा का दमदार अर्धशतक... PHOTOS में देखें तीसरे दिन के खास पल
फुल स्क्रीन में देखें

भारत बनाम श्रीलंका (फोटो—सोशल मीडिया)

IND vs SL टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. श्रीलंका 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन ही बना पाई है और अभी भी भारत से 238 रन पीछे है. मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मानव सुथार के साथ बाकी प्लेयर्स फोटो—सोशल मीडिया

मानव सुथार ने लिए 3 विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे 9 विकेट के नुकसान पर और पारी घोषित कर दी थी. जवाब में श्रीलंका की टीम 265 रन पर 8 विकेट के नुकसान पर है. तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है और अब टीम इंडिया चाहेगी कि जल्द से जल्द श्रीलंका की पारी को समेटा जाए. टीम इंडिया के बॉलिंग के दौरान एक बार फिर मानव सुथार की स्पिन गेंदबाजी में बल्लेबाज फंसते हुए नजर आए. मानव सुथार ने बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

फील्डिंग करते भारतीय प्लेयर्स फोटो—सोशल मीडिया

गैंद को रोकने की कोशिश करते सरफराज

पासिंडु के शॉट पर क्षेत्ररक्षण करते सरफराज खान. अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की. सरफराज ने मैच के दौरान श्रीलंकाई कप्तान की स्लेजिंग भी की. सरफराज सब्स्टीट्यूट के तौर पर ग्राउंड पर मौजूद थे ऋषभ पंत के बदले.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पिच को लेकर बातचीत करते ​गिल फोटो—सोशल मीडिया

पिच पर नजर डालते गिल

2 दिन के खेल हो जाने के बाद दिन पिच डिटोरिएट होने लगा है. ऐसे में बॉलिंग डालने से पहले शुभमन गिल ने मानव सुथार के साथ पिच की ओर ध्यान आकर्षित किया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

सोनल दिनुशा फोटो—सोशल मीडिया

फिफ्टी के बाद सेलिब्रेट करते दिनुशा

पासिंडु के बाद श्रीलंका के लिए सबसे सफल बल्लेबाजों में सोनल दिनुशा ने 85 रन की पारी खेली है और क्रीज पर मौजूद हैं. उनके साथ क्रीज पर लाहिरू कुमारा 8 रन पर उनका साथ दे रहे हैं.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पसिंदु सूरियाबंदारा फोटो—सोशल मीडिया

शॉट खेलते श्रीलंकाई प्लेयर

बैटिंग के दौरान पासिंडु भारतीय बॉलर्स पर शॉट खेलते हुए. तीसरे दिन बैटिंग करते हुए पासिंडु ने 80 रन की पारी खेली. वे 80 रन की स्कोर पर जडेजा को अपना विकेट खो बैठे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >