Live Updates

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 383/8, सोनल दिनूशा शतक से 2 रन दूर

कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका दूसरी पारी में 378/8 के स्कोर पर है और भारत से 165 रन आगे है. सोनल दिनूशा शतक के काफी करीब है.

2:59 PM. 27 Aug 26 4 min ago

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 383/8

चायकाल तक श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 383 रन बना लिए है. वहीं, सोनल दिनूशा 98 रन पर नाबाद है. उनके साथ लाहिरू कुमारा (2) क्रीज पर जमे है.

2:19 PM. 27 Aug 26 44 min ago

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: सोनल दिनूशा शतक के करीब

श्रीलंका का 365 के स्कोर पर 8 विकेट गिर गया है. वहीं, सोनल दिनूशा 85 रन पर नाबाद खेल रहे है. इससे पहले प्रभथ जयसूर्या को 2 रन के स्कोर पर जडेजा ने आउट किया है.

1:01 PM. 27 Aug 26 2 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: सोनल दिनूशा ने जड़ा अर्धशतक

श्रीलंकाई इनफॉर्म बल्लेबाज सोनल दिनूशा इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे है. दिनूशा 60 रन पर नाबाद खेल रहे है. दिनूश ने इस सीरीज में चौथा 50+ स्कोर बनाया है. खबर लिखे जाने तक श्रीलंका का स्कोर 340 रन हो गया है.

12:49 PM. 27 Aug 26 2 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा

श्रीलंका का 7वां विकेट केशर नुवंथा के रूप में गिर गया है. वो 46 रन के स्कोर पर आउट हो गए है. उनका विकेट मानव सुथार ने लिया है.

10:41 AM. 27 Aug 26 4 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: श्रीलंका 63 रन से आगे

दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन के पहले सेशन में श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की है. दिनूषा (30) और केशरा (28) रन बनाकर खेल रहे है. भारतीय गेंदबाजों को इस सेशन में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है.

10:08 AM. 27 Aug 26 4 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: पांचवें दिन का खेल जारी

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन यानी पांचवां दिन है. श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनूशा 14 और केशरा नुवंथा 16 रन पर नाबाद खेल रहे है.वहीं, टीम इंडिया को 4 विकेट की दरकार है.

9:59 AM. 27 Aug 26 5 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 5 Live: हाथ में सिर्फ 4 विकेट

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें और निर्णायक दिन श्रीलंका की हालत नाजुक बनी हुई है. भारत से पहली पारी में पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 229 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. श्रीलंका की कुल बढ़त महज 16 रन की है, ऐसे में भारत की जीत की उम्मीदें मजबूत नजर आ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >