Live Updates

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live: ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत का स्कोर 400 के पार

IND vs SL दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 300 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक शामिल था. आज ध्रुव जुरेल और सारांश जैन से बड़ी पारियों की उम्मीद है.

11:57 AM. 24 Aug 26 23 min ago

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live: श्रीलंकाई गेंदबाज को हेडबट करने पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है. हर्षा भोगले के एक पोस्ट में जायसवाल ने कहा कि आप नहीं जानते उसने क्या कहा.

यहां पढ़ें पूरी खबर: 'आप नहीं जानते उसने क्या कहा...', श्रीलंकाई गेंदबाज को हेडबट करने पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

11:52 AM. 24 Aug 26 28 min ago

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: पंत और जुरेल का अर्धशतक

भारतीय टीम दूसरे दिन के पहले सेशन में अब मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. दिन के शुरुआत में सारांश जैन का विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला और दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया. ध्रुव जुरेल ने 97 और पंत ने 81 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

11:04 AM. 24 Aug 26 1 hr ago

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: भारत का स्कोर 350 के पार

भारतीय टीम का स्कोर 350 के पार हो गया है. ऋषभ पंत ने आकर मोमेंट्म ही चेंज कर दिया. पंत 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं जुरेल 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 97 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 354 रन है.

10:11 AM. 24 Aug 26 2 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: सारांश जैन लौटे पवेलियन

33 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सारांश जैन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. भारत का छठा विकेट 307 के स्कोर पर गिरा. अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत की एंट्री हुई है.

10:05 AM. 24 Aug 26 2 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारत ने दिन के पहले ओवर में 4 रन जोड़े है. अब भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 304 रन हो गया है.

10:01 AM. 24 Aug 26 2 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: क्या ऋषभ पंत करेंगे बल्लेबाजी

पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. अब देखना होगा कि पंत बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे या नहीं.

9:29 AM. 24 Aug 26 2 hrs ago

IND vs SL 2nd Test Day 2 Live Score Update: दूसरे दिन का खेल जल्द होगा शुरू

दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होगा. पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाया. आज ध्रुव जुरेल और सारांश जैन से बड़ी पारी की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >