Ind vs Sl Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. गॉल में 165 रन की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया अब सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. लेकिन कोलंबो टेस्ट से पहले सिर्फ दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ही चर्चा में नहीं है, बल्कि मौसम, बारिश और टॉस के फैसले पर भी सबकी नजरें टिकी हैं. आखिर मैच के दिन कोलंबो में मौसम कैसा रहेगा? अगर शुभमन गिल टॉस जीतते हैं तो पहले बल्लेबाजी करना बेहतर होगा या गेंदबाजी? और क्रिकेट फैंस भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का लाइव मैच टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकेंगे? आइए जानते हैं मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.
टॉस जीतकर क्या करना होगा बेहतर?
टेस्ट क्रिकेट में आमतौर पर कप्तान टॉस जीतकर पिच और परिस्थितियों को देखते हुए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला करता है. कोलंबो में भी यही सवाल सबसे अहम रहने वाला है. अगर सुबह के समय बादल छाए रहते हैं और पिच पर नमी दिखाई देती है, तो पहले गेंदबाजी करना भारत के लिए फायदेमंद विकल्प हो सकता है. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं. लेकिन अगर पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आती है और मौसम भी साफ रहता है, तो भारत पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगा. ऐसे में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
बारिश बन सकती है बाधा
पहले टेस्ट मैच में भी खेल के दौरान बारिश कई बार बाधा बनकर आई थी. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी फैंस को निराशा झेलनी पड़ सकती है. एक्यू वेदर के हिसाब से 23 अगस्त (रविवार) के दिन तापमान 26°C से 31°C के बीच रहेगा. लेकिन दोपहर के समय बारिश के 60% आसार हैं. यह सिर्फ एक दिन का नहीं है अल्कि हर दिन का मौसम ऐसा ही रहने के आसार है.
भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कब और कहां होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा. मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.
Also Read: कुलदीप की फॉर्म पर स्पिन कोच बहूतुले को भरोसा, बोले- गॉल में हालात के हिसाब से बदला अपना अंदाज
कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट?
भारत में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ऐसे में टीवी दर्शक सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल, लैपटॉप या किसी अन्य डिजिटल डिवाइस पर भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट देखना चाहते हैं, तो मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी.
| जानकारी | डिटेल |
| मुकाबला | भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टेस्ट |
| तारीख | 23-27 अगस्त 2026 |
| मैदान | सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो |
| मैच का समय | सुबह 10 बजे |
| टॉस | सुबह 9:30 बजे |
| टीवी पर लाइव | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क |
| ऑनलाइन लाइव | SonyLIV |
| सीरीज का स्कोर | भारत 1-0 से आगे |
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), पसिंदु सूर्यबंधारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
Also Read: तीन दिन में दो बार ऑलआउट हुई आगा की टीम, WTC टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान
