गॉल टेस्ट में श्रीलंका पर हार का खतरा, चौथे दिन 4 विकेट गंवाकर बनाए 84 रन; भारत जीत से 6 विकेट दूर

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत जीत के करीब पहुंच गया है. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं, लेकिन उसे अभी जीत के लिए 288 रन और बनाने हैं.

IND vs SL 1st Test Day 4: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है. गॉल में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए अभी 288 रन और बनाने हैं, जबकि भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है.

श्रीलंका की खराब शुरुआत

372 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. निशान मदुश्का सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डेब्यू कर रहे पसिंदु सूर्यबंडारा पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. कामिंडु मेंडिस भी 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लाहिरू उदारा ने 16 रन बनाए.

श्रीलंका ने महज 47 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए और टीम मुश्किल में फंस गई. इसके बाद धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने पारी को संभाला. दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया.

भारत ने दूसरी पारी में बनाए 193 रन

इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए. टीम की शुरुआत खराब रही और यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभमन गिल सिर्फ 8 रन ही बना सके.

ये भी पढ़ें: कुमारा की गेंद पर छक्का जड़ पंत ने बनाया न्यू रिकॉर्ड, टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले फर्स्ट इंडियन

ऋषभ पंत का अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए. वहीं ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल ने 7, रवींद्र जडेजा ने 9 और मानव सुथार ने 9 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट लिए, जबकि प्रभात जयसूर्या को 3 सफलताएं मिलीं.

पहली पारी में भारत को मिली थी 178 रन की बढ़त

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में भारतीय टीम ने 462 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 82 रनों की पारी खेली.

जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त मिली. इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा. अब भारतीय टीम टेस्ट जीतने से सिर्फ 6 विकेट दूर है.

ये भी पढ़ें: दिनेश चांदीमल की जगह पसिंदु सूर्यबंडारा को मिला मौका, डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर हुए आउट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >