IND vs ENG 2nd ODI Highlights: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया पलटवार, भारत को 4 विकेट से हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब सीरीज का फैसला लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में होगा.

1:41 AM. 17 Jul 26 1:41 AM. 17 Jul

जो रूट के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 99 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले जो रूट इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए, जो वनडे क्रिकेट में 99 रन पर नाबाद रहे हैं. वनडे इतिहास में यह 17वीं बार है, जब कोई बल्लेबाज 99 रन पर नाबाद रह गया. रूट शतक से सिर्फ एक रन दूर थे, लेकिन इंग्लैंड ने लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसके कारण उन्हें शतक पूरा करने का मौका नहीं मिला. उनकी नाबाद 99 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

1:39 AM. 17 Jul 26 1:39 AM. 17 Jul

2025 से रन चेज में जो रूट

  • 24
  • 120
  • 166*
  • 44
  • 61
  • 61
  • 75
  • 99*
1:37 AM. 17 Jul 26 1:37 AM. 17 Jul

99 पर नाबाद रहे जो रूट

जो रूट ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 99 रन की पारी खेली. इस दौरान रूट ने 9 चौके लगाए. रूट को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

1:29 AM. 17 Jul 26 1:29 AM. 17 Jul

मुकाबले का हाल

बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके देकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, जबकि गुरनूर बराड़ ने तीसरा विकेट लेकर मेजबान टीम पर दबाव बढ़ाया. हालांकि इसके बाद जो रूट ने एक छोर संभाल लिया और हैरी ब्रूक के साथ अहम साझेदारी कर पारी को स्थिरता दी. रूट ने फिर सैम करन और जोस बटलर के साथ उपयोगी साझेदारियां निभाकर इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा. बाद में विल जैक्स के साथ उन्होंने जीत की नींव रखी. जैक्स 30 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रूट अंत तक डटे रहे. उनकी नाबाद 99 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब तीन मैचों की वनडे सीरीज का फैसला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले में होगा.

1:25 AM. 17 Jul 26 1:25 AM. 17 Jul

इंग्लैंड ने जीता दूसरा मुकाबला

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.

12:55 AM. 17 Jul 26 12:55 AM. 17 Jul

विल जैक्स लौटे पवेलियन

विल जैक्स 30 रन बनाकर आउट हो गए. 197 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा. यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 37 रन और भारत को चार विकेट की जरूरत है.

12:19 AM. 17 Jul 26 12:19 AM. 17 Jul

इंग्लैंड ने पूरे किए 150 रन

इंग्लैंड ने 31वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को जीत के लिए 82 रन चाहिए. जो रूट 71 और विल जैक्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11:59 PM. 16 Jul 26 11:59 PM. 16 Jul

जोस बटलर हुए आउट

स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया. बटलर ने 18 गेंद में 17 रन बनाए. इंग्लैंड को जीत के लिए 109 रन चाहिए.

11:49 PM. 16 Jul 26 11:49 PM. 16 Jul

जो रूट का अर्धशतक

जो रूट ने गुरुवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 76 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई. रूट ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए. ये उनका वनडे में लगातार 5वां अर्धशतक है.

11:23 PM. 16 Jul 26 11:23 PM. 16 Jul

सैम करन लौटे पवेलियन

सैम करन 26 रन बनाकर आउट हो गए. 94 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा. शिवम दुबे ने सैम करन को आउट करके भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई.

11:02 PM. 16 Jul 26 11:02 PM. 16 Jul

जो रूट और सैम करन ने संभाली पारी

जो रूट और सैम करन ने इंग्लैंड की पारी संभाल ली है. हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी लेकिन जो रूट को सैम करन का साथ मिला. 15 ओवर के बाद इंग्लैंड 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए.

10:44 PM. 16 Jul 26 10:44 PM. 16 Jul

हैरी ब्रूक हुए आउट

हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड का तीसरा विकेट 53 रन के स्कोर पर गिरा. गुरनूर बराड़ ने हैरी ब्रूक को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच करवाया.

9:56 PM. 16 Jul 26 9:56 PM. 16 Jul

जैकब बेथेल भी लौटे पवेलियन

जैकब बेथेल 4 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड का दूसरा विकेट 8 रन के स्कोर पर गिरा. प्रसिद्ध कृष्णा ने ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

9:49 PM. 16 Jul 26 9:49 PM. 16 Jul

बेन डकेट पहले गेंद पर ही हुए आउट

जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट किया और भारत को पहली सफलता दिलाई. बिना कोई रन बनाए बेन डकेट पवेलियन लौट गए.

9:28 PM. 16 Jul 26 9:28 PM. 16 Jul

जोफ्रा आर्चर और एटकिंसन ने लिए 3-3 विकेट

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और एटकिंसन ने 3-3 विकेट लिए. जबकि साकिब महमूद ने दो विकेट चटकाए. सैम कुरेन और विल जैक्स ने एक भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया.

9:22 PM. 16 Jul 26 9:22 PM. 16 Jul

जसप्रीत बुमराह ने खेली ताबड़तोड़ पारी

आखिरी विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह ने ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 3 चौकों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए. जबकि प्रसिद्ध कृष्ण बिना खाता खोले नाबाद वापस लौटे.

9:20 PM. 16 Jul 26 9:20 PM. 16 Jul

खाता भी नहीं खोल पाए शिवम दुबे

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन आज बहुत खराब रहा. शिवम दुबे अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पहली गेंद पर आउट कर दिया. ईरान किशन और अक्षर पटेल ने केवल एक-एक रन बनाए. गुरनूर बरार ने 15 गेंदों का सामना और केवल 7 रन ही बना पाए.

9:17 PM. 16 Jul 26 9:17 PM. 16 Jul

रोहित शर्मा ने खेली धीमी पारी, गिल ने किया निराश

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने निराश किया. रोहित शर्मा ने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और एक छक्के की मदद से केवल 26 रन बनाए. जबकि शुभमन गिल ने 30 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाए.

9:13 PM. 16 Jul 26 9:13 PM. 16 Jul

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जमाया अर्धशतक

भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली ने 66 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. जबकि अय्यर ने 71 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए.

8:47 PM. 16 Jul 26 8:47 PM. 16 Jul

गुरनूर बराड़ हुए आउट

गुरनूर बराड़ 15 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए. 210 के स्कोर पर भारत का 8वां विकेट गिरा है. साकिब महमूद ने गुरनूर को आउट किया.

8:23 PM. 16 Jul 26 8:23 PM. 16 Jul

अक्षर पटेल और दुबे हुए आउट

अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट हो गए. उशके बाद शिवम दुबे बिना खाता खोले ही आउट हो गए. 193 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा.

8:14 PM. 16 Jul 26 8:14 PM. 16 Jul

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. अय्यर ने इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए. अय्यर की इस पारी के दम पर भारतीय टीम 200 रन के करीब पहुंच गई है.

8:06 PM. 16 Jul 26 8:06 PM. 16 Jul

वाशिंगटन सुंदर लौटे पवेलियन

वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर आउट हो गए. 181 के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा. साकिब महमूद ने इंग्लैंड को यह सफलता दिलाई.

7:55 PM. 16 Jul 26 7:55 PM. 16 Jul

विराट कोहली हुए आउट

विराट कोहली 65 रन बनाकर आउट हो गए. 178 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा. आर्चर ने विराट कोहली को आउट किया.

7:38 PM. 16 Jul 26 7:38 PM. 16 Jul

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

खिलाड़ीदेश50+ स्कोरशतक
कुमार संगकाराश्रीलंका154
विराट कोहलीभारत143
विवियन रिचर्ड्सवेस्टइंडीज143
सचिन तेंदुलकरभारत132
रोहित शर्माभारत124
महेला जयवर्धनेश्रीलंका122
7:37 PM. 16 Jul 26 7:37 PM. 16 Jul

विराट कोहली का अर्धशतक

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. वह अपनी पारी में सात चौके लगा चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया और इस मामले में विवियन रिचर्ड्स की बराबरी करते हुए संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए. अब उनसे आगे केवल कुमार संगकारा (15) हैं.

7:12 PM. 16 Jul 26 7:12 PM. 16 Jul
7:09 PM. 16 Jul 26 7:09 PM. 16 Jul

ईशान किशन के रूप भारत का तीसरा विकेट गिरा

ईशान किशन 8 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो गए. 111 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तुरंत बाद ईशान किशन भी आउट हो गए. सैम करन ने ईशान किशन का विकेट लिया.

7:00 PM. 16 Jul 26 7:00 PM. 16 Jul

भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम का दूसरा विकेट 104 के स्कोर पर गिरा. रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए. विल जैक्स ने इंग्लैंड को रोहित शर्मा के रूप में दूसरी सफलता दिलाई.

6:51 PM. 16 Jul 26 6:51 PM. 16 Jul

रोहित-विराट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है. दोनों के बीच 45 गेंद में 50 रन पूरे हुए. इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है. रोहित शर्मा 26 और विराट कोहली 35 रन बनाकर खेल रहे हैं.

6:09 PM. 16 Jul 26 6:09 PM. 16 Jul

शुभमन गिल हुए आउट

शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए. 44 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा. इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने यह सफलता दिलाई.

5:38 PM. 16 Jul 26 5:38 PM. 16 Jul

भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की पारी की शुरुआत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर पहुंच गए हैं. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में 3 रन दिए.

5:11 PM. 16 Jul 26 5:11 PM. 16 Jul

इंग्लैंड दो और भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं. जोश टंग और लियाम डॉसन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. वहीं उनके जगह पर साकिब महमूद और गस एटकिंसन को शामिल किया गया है. जबकि भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है. केएल राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है.

5:09 PM. 16 Jul 26 5:09 PM. 16 Jul

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद

5:07 PM. 16 Jul 26 5:07 PM. 16 Jul

IND vs ENG 2nd ODI Highlights: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया पलटवार, भारत को 4 विकेट से हराया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

5:04 PM. 16 Jul 26 5:04 PM. 16 Jul

IND vs ENG 2nd ODI Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे गुरुवार 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

भारत की टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >