IND vs AFG: अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? निशाने पर होगा ये रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट में डेब्यू के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक और खास रिकॉर्ड उनके नाम हो सकता है. जानें अब कौन सा रिकॉर्ड वैभव कर सकते हैं अपने नाम?

Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने दो महीने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. डेब्यू के समय से ही वैभव के रिकॉर्ड की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है. अब अफगानिस्तान के खिालफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव के पास भारत में एक और खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग में शामिल किया जाता है तो वह मैदान पर उतरते ही फुल मेंबर क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.

वैभव के नाम पहले से कई रिकॉर्ड

वैभव ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते ही वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर बन गए थे. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था.

अब उनकी नजर एक और खास रिकॉर्ड पर है. अभी तक भारत में किसी विदेशी पूर्ण सदस्य टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का नाम आता है. मुजीब ने 2018 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 17 साल 78 दिन की उम्र में खेला था.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टॉप ऑर्डर की रेस में 4 दावेदार, क्या वैभव का कटेगा पत्ता? अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की Playing-11

भारत में सबसे कम उम्र में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमउम्रफॉर्मेटभारत में मुकाबला
वैभव सूर्यवंशी*भारत15 सालटी20अफगानिस्तान के खिलाफ, दिल्ली, 2026
मुजीब उर रहमानअफगानिस्तान17 साल 78 दिनटेस्टभारत के खिलाफ, बेंगलुरु, 2018
वकार सलामखेलअफगानिस्तान17 साल 164 दिनटेस्टआयरलैंड के खिलाफ, देहरादून, 2019
इब्राहिम जादरानअफगानिस्तान17 साल 337 दिनटी20वेस्टइंडीज के खिलाफ, लखनऊ, 2019
इकराम अलीखिलअफगानिस्तान18 साल 167 दिनटेस्टआयरलैंड के खिलाफ, देहरादून, 2019
  • वैभव का नाम रिकॉर्ड में तभी जुड़ेगा जब वह अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरेंगे.

राशिद और नबी भी बनाएंगे रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ वैभव की नजर रिकॉर्ड पर नहीं होगी. अनुभवी मोहम्मद नबी भी एक अहम रिकॉर्ड के करीब हैं. उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने के लिए 52 रन की जरूरत है. वहीं राशिद खान भी 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने से सिर्फ सात विकेट दूर हैं. ऐसे में भारत-अफगानिस्तान सीरीज में युवा वैभव के रिकॉर्ड और अफगानिस्तान के अनुभवी सितारों के माइलस्टोन, दोनों पर नजर रहेगी.

एशियन गेम्स से पहले बड़ा मौका

भारत के लिए भी यह सीरीज काफी अहम है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले एशियन गेम्स से पहले टीम की तैयारी का हिस्सा हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका देकर अपनी सही संयोजन तलाश सकता है. वैभव के लिए यही सबसे बड़ा फायदा हो सकता है. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो उनके पास रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ एशियन गेम्स की टीम में अपनी दावेदारी और मजबूत करने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले टी20 में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा कोई उलटफेर? जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >