IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें किसकी लगी लॉटरी?

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि 8 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. जानें क्या है पूरी टीम में क्या-क्या बदलाव हुआ है.

India T20I Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. जिम्बाब्वे दौरे पर कई युवा और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के बाद चयनकर्ताओं ने अब टीम को एक बार फिर लगभग पूरी ताकत के साथ उतारने का फैसला किया है. इस टीम में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. जबकि पिछले टी20 सीरीज से 8 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

संजू सैमसन की हुई वापसी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए जब संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया था, तब उनकी टीम से गैरमौजूदगी को लेकर काफी सवाल उठे थे. अब सैमसन की वापसी हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया के सामने एक बार फिर ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर दिलचस्प सवाल खड़ा हो गया है. अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किन दो बल्लेबाजों को पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी.

बुमराह की नजरें फिटनेस क्लियरेंस पर

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौटे हैं. हालांकि, उनकी उपलब्धता BCCI की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर निर्भर करेगी. वह मार्च के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी फिटनेस क्लियरेंस के अधीन टीम में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

अक्षर पटेल ने भी की वापसी

जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने वाले अक्षर पटेल को भी टीम में वापस बुलाया गया है. उनके बाहर होने के बाद ऐसी चर्चा थी कि चयनकर्ता RCB के क्रुणाल पंड्या को लेकर विचार कर रहे हैं. हालांकि, अब अक्षर ने अपनी जगह बरकरार रखी है.

8 खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में 8 नए बदलाव किए गए हैं. संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की वापसी हुई है. वहीं, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को बाहर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2026-27 से पहले मुंबई ने बदला अपना कप्तान, शार्दुल ठाकुर की हुई छुट्टी; इस खिलाड़ी को मिली कमान

रिंकू सिंह और मयंक यादव पर भी बड़ा फैसला

2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह को एक बार फिर टीम से बाहर किया गया है. इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल वह चयनकर्ताओं की नजर में फ्रिंज खिलाड़ियों की श्रेणी में हैं. वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले कुछ समय में प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ने के लिए अभी और प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पूरी टीम

श्रेयरस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा (फिटनेस के आधार पर).

ये भी पढ़ें: VIDEO: रजत पाटीदार ने बाउंड्री के करीब छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वैभव सूर्यवंशी को 40 रन पर भेजा पवेलियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >