‘महंगाई समझनी है तो बिश्नोई का ओवर देखो’, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने लिए मजे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक ओवर में 29 रन लुटाने वाले रवि बिश्नोई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. आइसलैंड क्रिकेट ने उनके महंगे स्पेल पर तंज कसते हुए ऐसा पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया.

Iceland Cricket on Ravi Bishnoi: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का दिन बेहद खराब रहा. बिश्नोई ने अपने एक ओवर में 29 रन खर्च कर दिए, जिसका फायदा उठाते हुए इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की. मैच के कुछ घंटों बाद आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर बिश्नोई को लेकर मजाकिया पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आइसलैंड रहने और घूमने के लिए काफी महंगा देश है. अगर आप यहां कभी नहीं आए हैं और इसकी कल्पना करना चाहते हैं, तो रवि बिश्नोई जैसे महंगे स्पेल के बारे में सोचिए.”

बिश्नोई ने 17वें ओवर में लुटाए 29 रन

यह पोस्ट बिश्नोई के उस महंगे ओवर को लेकर किया गया था, जिसमें उन्होंने 29 रन दे दिए थे. इंग्लैंड की पारी के 17वें ओवर में जैकब बेथेल ने बिश्नोई पर जमकर हमला बोला. लगातार दो बैक-फुट नो-बॉल के कारण मिले फ्री-हिट का पूरा फायदा उठाते हुए बेथेल ने दो छक्के जड़े और मैच का रुख बदल दिया.

उस समय इंग्लैंड को 24 गेंदों में 49 रन की जरूरत थी, लेकिन बिश्नोई के ओवर ने मेजबान टीम की राह आसान कर दी. बेथेल की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने लक्ष्य हासिल करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

सूर्यवंशी के डेब्यू के बीच बिश्नोई का महंगा स्पेल चर्चा में

यह मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के कारण भी चर्चा में था, लेकिन अंत में जैकब बेथेल की विस्फोटक पारी और बिश्नोई का महंगा स्पेल एक अलग कहानी बयां कर दी. हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की शुरुआत खराब की थी. अर्शदीप सिंह ने फिल सॉल्ट और जोस बटलर को जल्दी आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी. इसके बावजूद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और बाद में जैकब बेथेल ने मैच को भारत की पकड़ से बाहर कर दिया.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ हार का विलेन बना 17वां ओवर, रवि बिश्नोई ने लुटाए 29 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >