ICC की ताजा रैंकिंग जारी, बुमराह नंबर-1; विराट कोहली वनडे में तीसरे स्थान पर

ICC की नई रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों में नंबर-1, जबकि हैरी ब्रूक टेस्ट बैटर्स में टॉप पर हैं. विराट कोहली वनडे बैटर्स की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं.

ICC Mens Rankings: ICC की 19 अगस्त को जारी ताजा मेंस वीकली रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश की ऐतिहासिक 9 विकेट की जीत का असर खिलाड़ियों की रैंकिंग पर भी पड़ा है. वहीं, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक एक बार फिर टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं.

खराब प्रदर्शन से चौथे नंबर पर खिसके ट्रैविस हेड

डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड का बल्ला नहीं चला. उन्होंने पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में सिर्फ 17 रन बनाए. इसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वह नंबर-1 से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए. हेड के नीचे जाने का फायदा हैरी ब्रूक को मिला. जो रूट दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं. टॉप-4 बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 33 रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है.

बुमराह का नंबर-1 ताज बरकरार

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का दबदबा कायम है. भारतीय तेज गेंदबाज 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लगातार नंबर-1 बने हुए हैं. नवंबर 2024 में टॉप पर पहुंचने के बाद से बुमराह ने अपना स्थान नहीं गंवाया है.

हसन महमूद को 26 पायदान का फायदा

बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे हसन महमूद को रैंकिंग में शानदार फायदा हुआ है. डार्विन टेस्ट में 9 विकेट लेने वाले हसन 26 पायदान ऊपर चढ़कर 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, दूसरी पारी में 5 विकेट लेने वाले मेहदी हसन मिराज तीन स्थान की छलांग लगाकर 24वें नंबर पर आ गए हैं.

इसे भी पढ़े- भारत की जीत के बाद पंत ने शेयर की गाले की तस्वीरें, ग्राउंड्समैन के लिए लिखी खास बात

ऑलराउंडर्स में जडेजा फिर सबसे आगे

  • रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं.
  • मार्को यानसन 344 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
  • मेहदी हसन मिराज 320 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
  • मिचेल स्टार्क एक स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.
शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान (एक्स)

वनडे में विराट तीसरे नंबर पर

  • शुभमन गिल 801 रेटिंग के साथ वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं.
  • डेरिल मिचेल 794 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
  • विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
  • रोहित शर्मा 758 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं.
  • सेदिकुल्लाह अटल ने सीरीज में 313 रन बनाकर शानदार छलांग लगाई है.
  • अटल 37 पायदान ऊपर चढ़कर 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
  • राशिद खान 12 विकेट के दम पर वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं.

लगातार अच्छे प्रदर्शन से रैंकिंग में फायदा

ICC रैंकिंग में सिर्फ रन या विकेट ही मायने नहीं रखते. खिलाड़ी ने किस टीम के खिलाफ, किन परिस्थितियों में और किस स्तर के खिलाड़ियों के सामने प्रदर्शन किया, इसका भी असर रेटिंग पर पड़ता है. यही वजह है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिलता है.

इसे भी पढ़े- ISL 2026-27: 13 टीमों के साथ होगा नया सीजन, जानें कब शुरू होगी लीग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >