Video: BCCI सेंटर से बाहर निकलते नजर आए हार्दिक पांड्या, 12 करोड़ की Ferrari ने खींचा फैंस का ध्यान

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल मैदान से बाहर है. वे BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहें है. हाल ही में ट्रेनिंग के बाद सेंटर से बाहर निकलते हार्दिक का वीडियो वायरल हो रहा है. इस दौरान वे अपनी 12 करोड़ की शानदार Ferrari 12Cilindri में बैठते नजर आ रहें है.

Hardik Pandya News: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं. बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से ट्रेनिंग के बाद बाहर निकलते हुए उनका वीडियो सामने आया है. इस दौरान हार्दिक से ज्यादा उनकी करीब 12 करोड़ रुपये की Ferrari 12Cilindri ने लोगों का ध्यान खींचा है. हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं.

BCCI CoE से बाहर निकले हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. ट्रेनिंग सेशन के बाद उन्हें अपनी Ferrari 12Cilindri की ओर जाते हुए देखा गया. इसके बाद वह खुद कार ड्राइव करके वहां से रवाना हुए. हार्दिक की Ferrari 12Cilindri पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुकी है. मार्च 2026 में भी उन्हें इस कार को चलाते हुए देखा गया था. अब BCCI CoE से बाहर निकलते समय इसी कार के साथ उनका वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2027: CSK से फिर जुड़ना चाहते हैं सुरेश रैना, बोले- इच्छा जाहिर कर दी, अब फैसला मैनेजमेंट का

पैर में परेशानी के बाद बढ़ी चिंता

हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में हल्की परेशानी हुई थी. इसके बाद उन्हें गेंदबाजी रोकने की सलाह दी गई और उनकी फिटनेस पर दोबारा निगरानी शुरू की गई.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक इससे पहले पूरी तीव्रता के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं थी. लेकिन पैर में आई नई समस्या के कारण उनकी गेंदबाजी पर ब्रेक लगाना पड़ा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बल्लेबाजी और मूवमेंट के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं थी, लेकिन BCCI की मेडिकल टीम पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें फिटनेस क्लियरेंस देना चाहती थी.

इसका असर उनकी अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में वापसी पर पड़ा. 2 सितंबर को घोषित भारतीय टीम में हार्दिक को जगह नहीं मिली. यानी टीम इंडिया में उनकी वापसी फिलहाल और आगे खिसक गई है.

कब से क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप फाइनल में हुई थी. इसके बाद चोट और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों के कारण वह लगातार टीम से बाहर रहे हैं. हार्दिक की वापसी पहले भी चोट के कारण प्रभावित हुई है. ऐसे में BCCI इस बार उनकी फिटनेस को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता. टीम मैनेजमेंट के लिए उनका पूरी तरह फिट होकर लौटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने वाले प्रमुख ऑलराउंडर हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2027: हार्दिक पांड्या की KKR डील में आया बड़ा ट्विस्ट, KL राहुल की एंट्री से बदल गया पूरा समीकरण?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >