मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के COE को बनाया नया ट्रेनिंग कैंप

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा करने के लिए कदम उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के पास नया ठिकाना बना लिया है.

Hardik Pandya Shifts to Bengaluru: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को नई दिशा देने के लिए फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के पास एक घर किराए पर लिया है और अब इसे अपने स्थायी ट्रेनिंग कैंप के रूप में इस्तेमाल करेंगे.

COE के करीब रहकर करेंगे तैयारी

अब तक भारतीय क्रिकेटर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का इस्तेमाल चोट से उबरने, फिटनेस पर काम करने और टीम कैंप में हिस्सा लेने के लिए करते रहे हैं. हालांकि हार्दिक पांड्या ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर बनने जा रहे हैं, जो अपने करियर के बाकी वर्षों के लिए इसे स्थायी ट्रेनिंग हब के तौर पर इस्तेमाल करेंगे.

पीटीआई के अनुसार, मुंबई के लोअर परेल स्थित अपने घर से नियमित ट्रेनिंग के लिए आना-जाना हार्दिक के लिए मुश्किल हो रहा था. इसी वजह से उन्होंने बेंगलुरु में COE के पास रहने का फैसला किया, ताकि उन्हें सालभर विश्वस्तरीय फिटनेस, मेडिकल और क्रिकेट संबंधी सुविधाएं मिल सकें.

चोट से वापसी की तैयारी

हार्दिक इस समय क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) की चोट से उबर रहे हैं. इसी चोट के कारण वह भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे. पिछले कुछ महीनों से वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन और फिटनेस पर काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने धीरे-धीरे अपनी फिटनेस में सुधार किया है और जल्द ही मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

करियर के अगले 5-6 साल पर नजर

बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक इस बदलाव को अपने करियर में लंबी अवधि के निवेश के रूप में देख रहे हैं. उनका लक्ष्य अगले पांच से छह वर्षों तक भारतीय टीम के व्हाइट-बॉल सेटअप का अहम हिस्सा बने रहना है. हार्दिक अपने निजी फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के साथ भी काम जारी रखेंगे. इसके अलावा COE के विशेषज्ञों की निगरानी में फिटनेस और तकनीक पर लगातार मेहनत करेंगे.

जिम्बाब्वे दौरे से हो सकती है वापसी

इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के दौरान हार्दिक की वापसी हो सकती है. अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो जिम्बाब्वे दौरे पर उनकी वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में हार्दिक टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स स्क्वाड में 17 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >