हार्दिक पंड्या ने आखिर क्यों मुंडवाया सिर? जानें असली वजह

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नया लुक वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बाद फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपने बाल क्यों मुंडवाए. जानें इसके पीछे का कारण...

Hardik Pandya New Look : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने आक्रामक खेल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक, महंगी घड़ियों, लग्जरी कारों और फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन इस बार उनका नया बाल्ड (बिना बाल के) लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर हार्दिक ने अपने बाल क्यों मुंडवाए?

क्यों बाल्ड लुक में दिखें हार्दिक?

दरअसल, हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान हार्दिक बिना बाल के दिखे. जिसके बाद अब वजह सामने आ गई है. तिरुपति मंदिर में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था, कृतज्ञता और भगवान के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में बाल दान करते हैं. कई भक्त मनोकामना पूरी होने पर यह संकल्प निभाते हैं, जबकि कुछ विशेष धार्मिक व्रत या संकल्प के तहत भी मुंडन कराते हैं.

इसके पीछे की पौराणिक मान्यता

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान वेंकटेश्वर ने माता पद्मावती से विवाह के लिए कुबेर से ऋण लिया था. माना जाता है कि भक्तों द्वारा किया गया दान उसी ऋण को चुकाने में प्रतीकात्मक सहयोग माना जाता है. इसी वजह से तिरुपति में बाल दान की परंपरा आज भी श्रद्धापूर्वक निभाई जाती है.

हार्दिक के साथ माहिका शर्मा भी आई नजर

तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हार्दिक पांड्या के साथ माहिका शर्मा भी नजर आई. इस दौरान दोनों ने भगवान वेंकटेंश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की और सफल जीवन के लिए मनोकामना की. मंदिर परिसर में हार्दिक पांड्या कुर्ता-पायजामा, माथे पर तिलक और पूरी तरह मुंडे हुए सिर के साथ दिखाई दिए.

अब वापसी का इंतजार

हार्दिक पंड्या चोट के कारण पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. हालांकि, 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी फिटनेस और वापसी पर सभी की नजरें टिकी हैं. माना जा रहा है कि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद वह सितंबर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

Also Read: पहले स्मृति ने जड़ा सिक्स, फिर अगली ही गेंद पर हाथ से छूटा स्टंप, वीडियो देख फैंस नहीं रोक पाए हंसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >