श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन से चली जाएगी गौतम गंभीर की नौकरी? जानिए क्या है पूरा समीकरण

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI उन्हें हटाने के मूड में नहीं है और बदलाव के दौर से गुजर रही टीम को पर्याप्त समय देने की योजना है.

Gautam Gambhir Coach: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारतीय टीम के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी अहम मानी जा रही है. टीम अगर इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाती है, तो गंभीर की कुर्सी पर सवाल उठ सकते हैं. हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) फिलहाल गंभीर को हटाने के मूड में नहीं है और खराब नतीजे आने की स्थिति में भी उन्हें अपना कार्यकाल पूरा करने का मौका मिल सकता है.

दिया जा सकता है पर्याप्त समय

RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI का मानना है कि भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. ऐसे में गंभीर को एक मजबूत और संतुलित टेस्ट टीम तैयार करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. इसलिए श्रीलंका सीरीज का नतीजा उनके भविष्य का अकेला आधार नहीं होगा.

गंभीर को BCCI का समर्थन जारी

गौतम गंभीर ने 2024 में राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के हेड कोच का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब जीते हैं. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को उसकी घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंभीर और टीम मैनेजमेंट के लिए दबाव कम करने का मौका होगी.

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ KL राहुल होंगे टीम इंडिया के लिए अहम कड़ी, जानिए मोर्ने मोर्केल ने ऐसा क्यों कहा

सफेद गेंद में गंभीर की स्थिति मजबूत

वनडे और टी20 क्रिकेट में गंभीर की स्थिति टेस्ट के मुकाबले ज्यादा मजबूत मानी जा रही है. उनकी कोचिंग में भारत ने बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं और रिपोर्ट के अनुसार वह कम से कम 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम के साथ बने रहेंगे. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट पर दबाव जरूर बढ़ सकता है. टीम पहले ही कई अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रही है. जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंग्टन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति टेस्ट टीम के लिए चुनौती है.

Also Read:IND vs SL Test: ध्रुव जुरेल ने नेट्स में बहाया पसीना, KL राहुल से लिए टिप्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >