भारत को हराने वाली आयरलैंड टीम को मिला नया कोच, पूर्व क्रिकेटर को सौंपी गई ये जिम्मेदारी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत के बाद आयरलैंड क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है. पूर्व कप्तान गैरी विल्सन को पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है.

Gary Wilson Ireland Coach: आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान गैरी विल्सन को पुरुष क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. 40 वर्षीय विल्सन, हेनरिक मलान की जगह लेंगे, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. गैरी विल्सन 1990 के दशक की शुरुआत में जॉन विल्स के बाद आयरलैंड पुरुष टीम के पहले स्थानीय हेड कोच बने हैं. उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब टीम 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफिकेशन की तैयारियों में जुटी हुई है.

15 साल तक किया आयरलैंड का प्रतिनिधित्व

विल्सन ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. इससे पहले उन्होंने 15 साल लंबे करियर में आयरलैंड के लिए 292 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे. संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की राह चुनी और घरेलू टीम नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स के साथ काम किया. साल 2022 में वह हेनरिक मलान के सहायक कोच के रूप में आयरलैंड की सीनियर टीम से जुड़े थे. अब उन्हें टीम की कमान सौंप दी गई है.

नई भूमिका पर क्या बोले विल्सन?

हेड कोच नियुक्त होने के बाद विल्सन ने कहा कि खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात थी, लेकिन हेड कोच बनना उनके लिए और भी बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा, “मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे कई बेहतरीन कोचों के साथ काम करने और उनसे सीखने का मौका मिला. मेरी कोशिश खिलाड़ियों के साथ मजबूत रिश्ते बनाकर उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाने की होगी.”

मलान को दिया धन्यवाद

विल्सन ने पूर्व कोच हेनरिक मलान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं, जिसने इस भूमिका के लिए तैयार करने में बड़ी मदद की. उन्होंने कहा, “मैं हेनरिक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. उनके साथ काम करते हुए मैंने बहुत कुछ सीखा और कई यादगार पल साझा किए.”

अफगानिस्तान सीरीज से होगी नई शुरुआत

आयरलैंड की टीम 5 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. इस दौरान सुचारू बदलाव सुनिश्चित करने के लिए मलान अगले महीने तक विल्सन के साथ काम करते रहेंगे. फिलहाल आयरलैंड आईसीसी वनडे रैंकिंग में 11वें स्थान पर है. टीम को 2027 वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए अगले साल ग्लोबल क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है. आयरलैंड ने आखिरी बार 2015 में वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड से सीरीज हारते ही सूर्या का पोस्ट वायरल, जीत की तस्वीर शेयर कर कसा तंज!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >