India-Japan T20I: मैच के बाद बोले जापान के पूर्व विदेश मंत्री, कहा- 'मुझे लगा था टीम इंडिया हमें खत्म कर देगी'

बारिश से प्रभावित भारत-जापान T20I में तारो कोनो जापान के प्रदर्शन से हैरान. जानिए उन्होंने क्या कहा और ओलंपिक से क्रिकेट को क्या उम्मीदें हैं.

India vs Japan T20I: भारत और जापान के बीच सानो में खेला गया बारिश से प्रभावित 5 ओवर का रोमांचक टी20 मुकाबला टीम इंडिया ने 2 रन से जीत लिया. जापान ने भारतीय टीम को आखिरी ओवर तक कड़ी टक्कर दी. इस प्रदर्शन से जापान के पूर्व विदेश मंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता तारो कोनो भी प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भारत आसानी से मुकाबला जीत जाएगा, लेकिन जापान ने मैच को लगभग बराबरी तक पहुंचा दिया.

तारो कोनो ने भारत के खिलाफ मैच पर क्या कहा?

तारो कोनो ने एएनआई से बातचीत में जापानी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि भारतीय टीम हमें खत्म कर देगी, लेकिन मुकाबला लगभग बराबरी का रहा.'

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की ताकत को देखते हुए उन्हें मुकाबले के एकतरफा होने की उम्मीद थी. हालांकि, जापान ने जिस तरह भारत को आखिरी ओवर तक चुनौती दी, उससे वह काफी प्रभावित हुए. तारो कोनो ने जापान में क्रिकेट खेलने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद भी जताई. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने से जापानी क्रिकेट को आगे बढ़ने का एक नया लक्ष्य मिल सकता है.

ओलंपिक से जापान के क्रिकेट को उम्मीद

क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने से जापान में इस खेल की लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है. तारो कोनो के मुताबिक, ओलंपिक जापानी क्रिकेट के लिए एक नया लक्ष्य तैयार कर सकता है और इससे राष्ट्रीय टीम को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: India Vs Japan T20I: आखिरी ओवर में अंपायर के फैसले पर क्यों छिड़ी बहस? जानें क्या कहता है ICC का नियम

बारिश के कारण 5 ओवर का हुआ मुकाबला

भारत और जापान के बीच यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था. बारिश के कारण मैच छोटा जरूर हुआ, लेकिन जापान ने भारत के खिलाफ करीबी मुकाबला खेलकर अपनी क्षमता दिखाई.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए और 4 विकेट गंवाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 16 रन बनाए. जापान की ओर से चार्ली हारा-हिन्जे ने दो विकेट लिए, जबकि इब्राहिम ताकाहाशी को एक सफलता मिली. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके.

आखिरी ओवर तक जापान ने दी भारत को टक्कर

33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम ने 7 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग और बेंजामिन इटो-डेविस ने पारी को संभाला. चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने काडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. इसके बाद जापान को आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी.

अक्षर पटेल ने दबाव के बीच शानदार गेंदबाजी की और जापान को 30/3 के स्कोर पर रोक दिया. इस तरह भारत ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम किया. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: India vs Japan T20I: भारत से हार के बाद बोले जापान के कप्तान, 'दुनिया की बेस्ट टीम को आखिरी गेंद तक ले जाना हमारे लिए गर्व की बात'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >