पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को कोर्ट ने किया बरी, आखिर किस मामले में फंसे थे?

पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को 22 साल पुराने फर्जी इमिग्रेशन स्टांप मामले में कोर्ट ने बरी किया. जानें पूरा मामला और फैसले का असर.

Jacob Martin: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वडोदरा निवासी जैकब मार्टिन को 22 साल पुराने आपराधिक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है. यह मामला 2004 में दर्ज FIR से जुड़ा था. मार्टिन पर IPC की धारा 420, 468, 471 और 120B के साथ पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 के तहत आरोप लगाए गए थे.

फर्जी UK इमिग्रेशन स्टांप से जुड़ा था मामला

मामला उस समय सामने आया था, जब 2004 में इंग्लैंड खेलने गई एक टीम का एक सदस्य तय समय से ज्यादा UK में रुक गया था. मार्टिन के मुताबिक, उस खिलाड़ी ने वहां फर्जी इमिग्रेशन स्टांप लगवाया और भारत लौटने पर IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया. इसके बाद हुई जांच में मार्टिन का नाम भी मामले से जोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़े- ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुका स्टार अब पुर्तगाल के लिए बना हीरो, 48 गेंदों में जड़ दिया पहला शतक

कोर्ट में आरोप साबित नहीं हो सके

अदालत में मार्टिन के खिलाफ फर्जी दस्तावेज, यात्रा की व्यवस्था और पैसों के लेन-देन से जुड़े आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं मिले. कोर्ट ने यह भी कहा कि उनके वित्तीय लेन-देन या अजवा स्पोर्ट्स क्लब पर उनके मालिकाना हक या नियंत्रण को लेकर कोई विश्वसनीय सबूत नहीं था. कई गवाह भी आरोपों की पुष्टि नहीं कर सके.

‘FIR में मेरा नाम तक नहीं था’

मीडिया से बातचीत में मार्टिन ने कहा कि मूल FIR में उनका नाम नहीं था. उनका दावा है कि जांच के दौरान उनका नाम इसलिए जोड़ा गया, क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे और उनका प्रोफाइल बड़ा था. उन्होंने कहा कि इस मामले की वजह से उन्हें लंबे समय तक तनाव झेलना पड़ा.

‘रेलवे की नौकरी भी चली गई’

मार्टिन ने बताया कि 22 साल तक चले इस मामले के कारण उन्हें रेलवे की नौकरी गंवानी पड़ी और BCCI की ओर से भी उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. अब अदालत से बरी होने के बाद उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का बड़ा मोड़ बताया है. जैकब मार्टिन भारत के लिए 10 वनडे खेल चुके हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 मैचों में 158 रन बनाए थे.

इसे भी पढ़े- नीरज चोपड़ा के सामने फिर कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन पथिरागे, दांव पर डायमंड लीग फाइनल का टिकट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >