फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 4 नई टीमों की एंट्री, मेसी-रोनाल्डो जैसे दिग्गजों से होगा मुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार काबो वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान जैसी चार टीमें विश्व कप में डेब्यू करेंगी. जानिए इन नई टीमों को किस ग्रुप में जगह मिली है और किन दिग्गज टीमों के खिलाफ उन्हें अपनी चुनौती पेश करनी होगी.

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून से हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा संयुक्त रूप से कर रहा है. पहली बार फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में 48 टीमें हिस्सा ले रही है. इस दौरान कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. इस वर्ल्ड कप में 4 टीमें ऐसी है जो पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है. पहली बार फुटबॉल विश्व कप खेल रही 4 टीमें काबो वर्डे (केप वर्डे), कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान हैं.

केप वर्डे को स्पेन के ग्रुप में किया गया है शामिल

केप वर्डे को ग्रुप ‘H’ में रखा गया है. इस ग्रुप में 2010 की चैंपियन स्पेन, 1930 और 1950 की विजेता उरुग्वे और सऊदी अरब है. कुराकाओ विश्व कप में ग्रुप ‘E’ का हिस्सा है. इस ग्रुप की बड़ी टीम जर्मनी है, जो 1954, 1974, 1990 और 2014 में चैंपियन रही है. इसके अलावा, इक्वेडोर और आइवरी कोस्ट भी इस ग्रुप में शामिल हैं.

जॉर्डन का सामना मजबूत अर्जेंटीना से

जॉर्डन को ग्रुप ‘J’ में रखा गया है. इस ग्रुप की बड़ी टीम अर्जेंटीना है, जो 1978, 1986 और 2022 में खिताब जीत चुकी है. ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं. अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है. इसलिए ग्रुप की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए मेसी के साथ खेलने का ये आखिरी मौका हो सकता है.

उज्बेकिस्तान का सामना पुर्तगाल से

उज्बेकिस्तान ग्रुप ‘K’ में है. इस ग्रुप में कोलंबिया, पुर्तगाल और कांगो हैं. इस ग्रुप की सबसे बड़ी टीम पुर्तगाल है. दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल अपना पहला विश्व कप जीतने की तैयारी कर रही है. 41 साल के रोनाल्डो का भी यह आखिरी विश्व कप है. इसलिए ग्रुप की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए रोनाल्डो के साथ खेलने का ये आखिरी मौका हो सकता है.

12 ग्रुप में बांटा गया है 48 टीमों को

सभी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में 3-3 मुकाबले मिलेंगे. हर ग्रुप से 2 श्रेष्ठ टीम और तीसरे स्थान की 8 श्रेष्ठ टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना की टीम घोषित, मैदान पर उतरते ही नया इतिहास रचेंगे मेसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >