फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड, 96 साल में पहली बार टॉप-4 रैंकिंग वाली टीमें सेमीफाइनल में

फीफा विश्व कप 2026 ने इतिहास रचा है, जहाँ पहली बार FIFA रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं. फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन और इंग्लैंड ने अंतिम चार में जगह बनाई है. यह फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक शानदार मुकाबला होगा.

फीफा विश्व कप 2026 में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. विश्व कप के इतिहास में पहली बार FIFA रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं. फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन और इंग्लैंड ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई और फुटबॉल इतिहास का नया अध्याय लिख दिया.

फ्रांस-स्पेन और अर्जेंटीना-इंग्लैंड के बीच होगी जंग

मौजूदा FIFA रैंकिंग में फ्रांस नंबर-1, अर्जेंटीना नंबर-2, स्पेन नंबर-3 और इंग्लैंड नंबर-4 पर काबिज हैं. सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन से होगा, जबकि अर्जेंटीना और इंग्लैंड दूसरी फाइनलिस्ट बनने के लिए भिड़ेंगे.

सीडिंग सिस्टम का मिला फायदा

फीफा ने 2026 विश्व कप में पहली बार ऐसा सीडिंग सिस्टम लागू किया था, जिसके तहत शीर्ष रैंकिंग वाली चार टीमें ग्रुप चरण के बाद सेमीफाइनल से पहले एक-दूसरे से नहीं भिड़ सकती थीं, बशर्ते वे अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करें और नॉकआउट मुकाबले जीतें. दिलचस्प बात यह है कि ठीक वैसा ही हुआ. चारों शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों ने अपने ग्रुप में दबदबा बनाया और नॉकआउट दौर में भी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

फुटबॉल के दिग्गजों की टक्कर

चारों टीमें विश्व फुटबॉल की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती हैं. फ्रांस और अर्जेंटीना पिछले दो विश्व कप फाइनल खेल चुकी हैं, जबकि स्पेन और इंग्लैंड भी हाल के वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. ऐसे में इस बार विश्व कप का चैंपियन इन्हीं चार दिग्गजों में से कोई एक बनेगा. फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है, क्योंकि अब टूर्नामेंट के अंतिम चरण में दुनिया की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच खिताब की जंग देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: तय हुए सेमीफाइनल मुकाबले, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी टॉप-4 टीमें


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ujjawal Sinha

Published by: Amitabh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >