FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर पुर्तगाली टीम का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में फुटबॉल के महान खिलाड़ी और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अभ्यास सत्र के दौरान पूरी लय में देखा जा सकता है. जिसने फैंस के बीच वर्ल्ड कप को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं.
अभ्यास सत्र में पसीना बहाते दिखे रोनाल्डो
इस वीडियो में रोनाल्डो अपनी टीम के साथ बेहद सकारात्मक और ऊर्जावान नजर आ रहे हैं. ट्रेनिंग सेशन के दौरान वे न केवल अपने साथियों के साथ अभ्यास करते दिखे, बल्कि पूरी टीम का उत्साह भी बढ़ाते नजर आए. खिलाड़ियों को मैदान पर वार्म-अप और तकनीकी अभ्यास करते देखा जा सकता है, जो वर्ल्ड कप की उनकी गंभीरता को दर्शाता है.
पुर्तगाल का मजबूत इरादा
वीडियो में खिलाड़ी अभ्यास करते हुए अपने प्रतिभा को निखार रहे हैं. रोनाल्डो की मुस्कान और साथी खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल इस बात का संकेत है कि टीम आने वाले बड़े मुकाबलों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार है. पुर्तगाल के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि उनका यह कप्तान और टीम का यह जोश वर्ल्ड कप में उन्हें एक ऐतिहासिक जीत दिलाएगा.
ग्रुप स्टेज मैचों का शेड्यूल (समय भारतीय समयानुसार):
| मुकाबला | दिनांक | वेन्यू | समय (IST) |
| पुर्तगाल बनाम डीआर कांगो | 17 जून 2026 | ह्यूस्टन (NRG स्टेडियम) | 10:30 PM |
| पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान | 23 जून 2026 | ह्यूस्टन (NRG स्टेडियम) | 10:30 PM |
| कोलंबिया बनाम पुर्तगाल | 27 जून 2026 | मियामी (हार्ड रॉक स्टेडियम) | 05:00 AM (28 जून) |
किस ग्रुप में है पुर्तगाल की टीम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की टीम ग्रुप K में शामिल है. फिलहाल, टूर्नामेंट में पुर्तगाल का कोई मैच अभी तक नहीं खेला गया है, क्योंकि उनके ग्रुप चरण के मुकाबले 17 जून, 2026 से शुरू हो रहे हैं.
रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की टीम ग्रुप K से अपना अभियान शुरू करेगी, जहाँ उनके सामने डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान और कोलंबिया की चुनौतीपूर्ण टीमें होंगी. यह टूर्नामेंट फुटबॉल जगत के लिए बेहद खास है, क्योंकि महान कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के छठे और आखिरी वर्ल्ड कप में मैदान पर उतर रहे हैं. पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रोनाल्डो अपने इस अंतिम वर्ल्ड कप में कोई बड़ा करिश्मा कर पाएंगे. पुर्तगाल की टीम यदि ग्रुप में टॉप पर अपना दबदबा बनाए रखती है, तो फुटबॉल प्रशंसकों को 3 जुलाई को होने वाले नॉकआउट राउंड में उनके खेल का दीदार करने का मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़े- जर्मनी के खिलाफ गोल करके रातों-रात चर्चा में आया यह खिलाड़ी, कौन हैं लिवानो कोमेनेंसिया
