मैच के बाद ये क्या कर रहे हैं जापानी फैंस, वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ जापान का रोमांचक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर भले ही छूटा हो, लेकिन मैदान पर हुई इस भिड़ंत से भी ज्यादा चर्चा स्टेडियम के गैलरी में बैठे जापानी प्रशंसकों की हो रही है.

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है, लेकिन खेल के मैदान के बाहर जापान के प्रशंसकों ने कुछ ऐसा किया है जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. नीदरलैंड के खिलाफ जापान का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद जापान के समर्थकों ने स्टेडियम को खाली करने से पहले जो किया, वह अनुशासन और शिष्टाचार की एक अच्छी उदाहरण है.

क्या हुआ स्टेडियम में

मैच खत्म होने के बाद, जब अधिकांश दर्शक स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तब जापान के प्रशंसक अपनी सीटों के पास रुके रहे. उनके हाथों में नीले रंग के कचरे के बैग थे. ये फैंस पूरी तत्परता के साथ अपनी सीटों के आसपास फैले कूड़े को इकट्ठा करते दिखे.

क्यों खास है यह

स्टेडियम में कचरा साफ करती एक जापानी प्रशंसक ने इस संस्कृति के पीछे के गहरे अर्थ को समझा रही है. उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह हर चीज के प्रति सम्मान का प्रतीक है. हम खिलाड़ियों, समर्थकों और स्टेडियम, सभी का सम्मान करते हैं. हमें यहां आने का मौका मिला, यह हमारे लिए सम्मान की बात है, इसलिए हम यहां गंदगी छोड़ना नहीं चाहते.

सोशल मीडिया पर छाईं जापानी प्रशंसक

इस शानदार पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेटिज़न्स (सोशल मीडिया पर लोग) जापान के प्रशंसकों के इस अनुशासित व्यवहार और साफ़-सफ़ाई के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जापान के फैंस का यह कदम न केवल उनके संस्कार और मूल्यों को दर्शाता है, बल्कि अन्य देशों के खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है.

इसे भी पढ़े- वर्ल्ड कप की ट्रेनिंग में रोनाल्डो की फुर्ती देख दंग रह गए फैंस, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >