FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में फ्रांस बनाम मोरक्को, जानें कब और कहां देखें लाइव

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक दौर में है, जहाँ अब केवल आठ टीमें बची हैं. आज का महामुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच होगा.

FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की शुरुआत पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांस और अफ्रीकी चैंपियन मोरक्को के बीच मुकाबले से होगी. दोनों टीमें बोस्टन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत में यह मैच 10 जुलाई की रात 1:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में अब बचीं आठ टीमें

ग्रुप और नॉकआउट चरण के बाद अब विश्व कप में फ्रांस, मोरक्को, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, नॉर्वे, स्पेन, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड जैसी मजबूत टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. अब तक खेले गए 96 मुकाबलों में कुल 280 गोल हुए हैं, जो इस विश्व कप के आक्रामक और रोमांचक अंदाज को दर्शाता है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को ईस्ट रदरफोर्ड में खेला जाएगा.

फ्रांस की नजर सेमीफाइनल पर

पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्रांस का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और उसे खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. फ्रांस के पास अनुभव, मजबूत डिफेंस और तेज आक्रमण का बेहतरीन संतुलन है. यही कारण है कि टीम को इस मुकाबले में भी फेवरेट माना जा रहा है.

मोरक्को फिर रच सकता है इतिहास

अफ्रीकी चैंपियन मोरक्को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा. टीम के मुख्य कोच मोहम्मद ओउहबी के नेतृत्व में मोरक्को ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासित रणनीति और दमदार फिटनेस का प्रदर्शन किया है. मोरक्को एक बार फिर विश्व फुटबॉल में बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा.

2022 विश्व कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा

फ्रांस और मोरक्को की यह भिड़ंत 2022 फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल की यादें भी ताजा करेगी. उस मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. अब मोरक्को के पास उस हार का बदला लेने का मौका होगा.

क्या यह डिडिएर डेसचैम्प्स का आखिरी विश्व कप मैच होगा?

अगर फ्रांस इस मुकाबले में हार जाता है तो यह टीम के लंबे समय से कोच रहे डिडिएर डेसचैम्प्स का आखिरी मैच साबित हो सकता है. डेसचैम्प्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि विश्व कप के बाद वह पद छोड़ देंगे. मैच से पहले रेफरी को लेकर उठे सवालों पर डेसचैम्प्स ने कहा कि उनका पूरा ध्यान केवल मोरक्को पर है. उन्होंने कहा, "हर मैच में कुछ फैसलों पर बहस हो सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस टीम का समर्थन कर रहे हैं. लेकिन हमारा प्रतिद्वंद्वी मोरक्को है, रेफरी नहीं."

विजेता का सामना स्पेन या बेल्जियम से

फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले इस मुकाबले का विजेता सेमीफाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा. स्पेन और बेल्जियम का मैच शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में खेला जाएगा.

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

विवरणजानकारी
मैचफ्रांस बनाम मोरक्को (फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल)
तारीख9 जुलाई (भारत में 10 जुलाई की रात)
स्थानबोस्टन स्टेडियम, बोस्टन
समयरात 1:30 बजे (भारतीय समय)
लाइव स्ट्रीमिंगZEE5 वेबसाइट और मोबाइल ऐप
लाइव प्रसारणUnite8 Sports चैनल

मुकाबले पर सभी की नजरें

विश्व फुटबॉल के दो मजबूत और अलग शैली की टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है. एक ओर विश्व चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार फ्रांस है, तो दूसरी ओर इतिहास रचने के इरादे से उतरी मोरक्को की टीम. दोनों के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाएगी, जबकि हारने वाली टीम का विश्व कप अभियान समाप्त हो जाएगा.

इसे भी पढ़े- Erling Haaland Google Easter Egg: गूगल ने एरलिंग हालैंड के लिए जारी किया नया ईस्टर एग, सर्च रिजल्ट्स में दिखेंगे वाइकिंग योद्धा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >