FIFA World Cup 2026: इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आए दिन जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर सिर चकरा जाता है. हाल ही में एक फुटबॉल स्टेडियम से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि लोग अपनी पसंदीदा चीज़ों के लिए किस हद तक जा सकते हैं.
क्या है पूरा मामला
आमतौर पर किसी भी बड़े खेल स्टेडियम या मैच के दौरान सुरक्षा कारणों से बाहर की खाने-पीने की चीजें, विशेषकर अल्कोहल या कोई भी लिक्विड अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती. सुरक्षाकर्मी गेट पर ही कड़ाई चेकिंग करते हैं. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने इस नियम को तोड़ने के लिए जो दिमाग लगाया, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
फोन नहीं, यह तो ‘अल्कोहल डिस्पेंसर’ है
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दर्शक खचाखच भरे स्टेडियम में बैठा हुआ है. उसके हाथ में एक स्मार्टफोन है, जो दिखने में बिल्कुल सामान्य लगता है. लेकिन जैसे ही वह फोन के ऊपरी हिस्से को खोलता है, उसमें से शराब की बूंदें उसकी प्लास्टिक की कप में गिरने लगती हैं. दरअसल, उस व्यक्ति ने अपने फोन के बैक कवर या नकली फोन के ढांचे को इस तरह से डिज़ाइन करवाया था कि वह अंदर से एक छोटे कंटेनर का काम कर रहा था.
इंटरनेट पर लोगों के आ रहे हैं मज़ेदार रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया गया, यह देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग इस ‘अद्भुत आविष्कार’ को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इस भाई को तो सीधे नासा में होना चाहिए था, यहाँ मैच में क्या कर रहा है. वहीं कुछ लोगों ने मज़ाक में कहा कि अब से सुरक्षाकर्मी फोन को भी खोलकर चेक करेंगे.
इसे भी पढ़े- मेक्सिको की जर्सी पहने सड़क पर उतरी बत्तख, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल
