हार के जबड़े से जीत छीन लाईं कप्तान, नेट शीवर-ब्रंट की जादुई पारी के दम पर इंग्लैंड फाइनल में

England Women Cricket: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

England Women Cricket: द ओवल में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी. अब खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.

इंग्लैंड की खराब शुरूआत

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उसका फैसला शुरुआत में सही साबित हुआ. इंग्लैंड ने केवल 23 रन पर तीन अहम विकेट गंवा दिए. शबनिम इस्माइल और मारीज़ान कैप ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को दबाव में ला दिया.

हीदर नाइट और नेट शीवर-ब्रंट ने खेली अर्धशतकीय पारियां

इसके बाद कप्तान नेट शीवर-ब्रंट और अनुभवी हीदर नाइट ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 133 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर इंग्लैंड की मैच में दमदार वापसी कराई. स्काइवर-ब्रंट ने 47 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, जबकि नाइट ने 47 गेंदों पर 58 रन बनाए. इस साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा.

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर उसे कभी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. ताज़मिन ब्रिट्स ने 51 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला. इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि टीम की फील्डिंग भी बेहद शानदार रही.

कप्तान नेट शीवर-ब्रंट बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

चोट से वापसी कर रही कप्तान नेट शीवर-ब्रंट ने दबाव की घड़ी में कप्तानी पारी खेली. उनकी 75 रनों की शानदार पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

रिकॉर्ड दर्शकों के सामने इंग्लैंड का दमदार प्रदर्शन

द ओवल में इस मुकाबले को देखने के लिए 21,128 दर्शक पहुंचे, जो महिला क्रिकेट के लिए इस मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी भीड़ रही. घरेलू दर्शकों के सामने इंग्लैंड ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट शीवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.

दक्षिण अफ्रीका: एल. वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, सुने लुस, मारिजन काप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, एन. म्लाबा.

इसे भी पढ़े- 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया; सीरीज की घोषणा, देखें शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >