आईपीएल में बल्ले से छाए, अब इंग्लैंड में आशुतोष शर्मा अपनी बॉलिंग से दिखा रहे कमाल

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं. बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले आशुतोष ने हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए गेंद से भी कमाल दिखाया है और अपना पहला 5 विकेट हॉल हासिल किया है.

Ashutosh Sharma: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक फिनिशर आशुतोष शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं. बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले आशुतोष शर्मा ने अब गेंद से भी कमाल दिखाते हुए हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला पांच विकेट हॉल अपने नाम किया.

51 रन देकर लिए 5 विकेट

चेल्म्सफोर्ड में खेले गए मेट्रो बैंक वन-डे कप मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उन्होंने टॉम वेस्टली, चार्ली एलिसन, साइमन फर्नांडीस, मैकेंजी जोन्स और चार्ली बेनेट को आउट किया. उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत एसेक्स की टीम 49 ओवर में 317 रन पर सिमट गई. जवाब में हैम्पशायर ने जेम्स फुलर (नाबाद 58), कप्तान निक गब्बिन्स (53) और टॉम प्रेस्ट (51) की पारियों की मदद से 47.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की.

हर मैच में गेंद से दिखा रहे कमाल

आशुतोष शर्मा का यह प्रदर्शन वनडे कप में उनके शानदार अभियान की कड़ी है. उन्होंने पहले मैच में यॉर्कशायर के खिलाफ 3 विकेट, दूसरे मुकाबले में मिडिलसेक्स के खिलाफ 4 विकेट और अब एसेक्स के खिलाफ 5 विकेट लिए. चार मैचों में उनके नाम 13 विकेट हो चुके हैं और वह इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं.

Also Read: 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया तैयार, शमी-भुवनेश्वर की वापसी पर जताया भरोसा

आईपीएल में नहीं की है बॉलिंग

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के 32 मैचों में आशुतोष शर्मा ने कभी गेंदबाजी नहीं की थी. इंग्लैंड पहुंचने से पहले भी उनके नाम सिर्फ चार लिस्ट-ए मैचों में दो विकेट थे. हालांकि 2026 मध्य प्रदेश लीग में मालवा स्टैलियंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने 8 पारियों में 7 विकेट लेकर अपने ऑलराउंड खेल के संकेत जरुर दे दिए थे.

Also Read: बेटे के साथ फिटनेस फ्लॉन्ट करते दिखे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >