ENG-W vs AUS-W Final: साइवर-ब्रंट का अर्धशतक, 7वीं बार खिताब जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बनाने होंगे 151 रन

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 150 रन बनाए.

ENG-W vs AUS-W Final: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को 7वीं बार खिताब जीतने के लिए 151 रन बनाने होंगे.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एमी जोंस 6 और डैनी व्याट-हॉज 8 रन बनाकर आउट हो गई. 32 के स्कोर पर इंग्लैंड ने दोनों ओपनर को गंवा दिया. उसके बाद नैट साइवर ब्रंट और एलिस कैप्सी ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 67 के स्कोर पर 23 रन बनाकर कैप्सी पवेलियन लौट गई. कैप्सी के बाद हेदर नाइट भी 2 रन बनाकर आउट हो गई.

नैट साइवर ब्रंट का अर्धशतक

एक छोर पर साइवर ब्रंट टिकी रही और उनके फ्रेया केंप का साथ मिला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. इस दौरान ब्रंट ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. ब्रंट ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली. वहीं फ्रेया केंप ने 24 गेंद पर 44 रन की पारी खेली और टीम को 150 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए लुसी हैमिल्टन ने 1, किम गार्थ ने 1, सोफी मोलिनक्स ने 1 और सदरलैंड ने 1 विकेट चटकाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, चार्लोट डीन, लिन्सी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल.

ऑस्ट्रेलिया: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन.

कैसा रहा दोनों टीमों का सफर?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि नेट साइवर-ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने भी सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. अब लॉर्ड्स में दोनों अजेय टीमों के बीच यह तय होगा कि महिला टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.

इंग्लैंड का अजेय रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पास घरेलू मैदान पर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने का मौका होगा. 2009 से लेकर मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक इंग्लिश टीम अपने घर में खेले गए महिला टी20 विश्व कप के सभी 11 मुकाबले जीत चुकी है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सातवां खिताब जीतने के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना होगा.

यह भी पढ़ें: ‘BCCI किसी के साथ अन्याय नहीं करता’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद आलोचकों पर बरसे राजीव शुक्ला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >