डूरंड कप 2026: स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में, रांची में एफसी रेंगदाई को 5-1 से रौंदा

स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने डूरंड कप 2026 के पहले क्वार्टरफाइनल में एफसी रेंगदाई को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने शानदार वापसी की.

Durand Cup 2026 SC Delhi vs FC Raengdai 1st Quater Final: डूरंड कप 2026 के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी रेंगदाई को 5-1 से हरा दिया. रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए पांच गोल दाग दिए. इस जीत के साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

पहले हाफ में रेंगदाई ने बनाई बढ़त

मुकाबले की शुरुआत में ही एफसी रेंगदाई ने दिल्ली पर दबाव बनाया. 9वें मिनट में किशन सिंह ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. शुरुआती बढ़त के बाद रेंगदाई के खिलाड़ियों ने दिल्ली के हमलों को रोकने में सफलता हासिल की.

दिल्ली की टीम ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ में उसे सफलता नहीं मिली. हाफ टाइम तक रेंगदाई ने 1-0 की बढ़त कायम रखी. वहीं, दिल्ली के स्टार खिलाड़ी हन्माते को 44वें मिनट में यलो कार्ड दिखाया गया.

दूसरे हाफ में दिल्ली का शानदार कमबैक

दूसरे हाफ में दिल्ली की टीम ने पूरी तरह से खेल का रुख बदल दिया. 57वें मिनट में जोसेफ सन्नी ने गोल दागकर दिल्ली को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. इस गोल के बाद दिल्ली के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ गया और टीम ने रेंगदाई पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया.

इसके करीब 10 मिनट बाद 67वें मिनट में जोसेफ सन्नी ने एक बार फिर गोल कर दिया. उनके दूसरे गोल की बदौलत दिल्ली ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. रेंगदाई की टीम ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन दिल्ली के खिलाड़ियों ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी.

81वें मिनट में तीसरा गोल

दिल्ली की आक्रामकता लगातार जारी रही और 81वें मिनट में रोड्रिगो अराउजो डा सिल्वा फिल्हो ने गोल दाग दिया. इस गोल के साथ दिल्ली ने 3-1 की बढ़त बना ली और रेंगदाई की मुश्किलें और बढ़ गईं.

इंजरी टाइम में दिल्ली ने दागे दो गोल

90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मुकाबले में 7 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया. इस अतिरिक्त समय में भी दिल्ली के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल जारी रखा और दो और गोल दागकर मुकाबले का स्कोर 5-1 कर दिया.

93वें मिनट में जुआन सेबेस्टियन पेना बरमूडेज ने दिल्ली के लिए चौथा गोल किया. इसके बाद 97वें मिनट में ऑगस्टीन लालरोचना ने पांचवां गोल दागकर दिल्ली की शानदार जीत पक्की कर दी. अंतिम सीटी बजने के साथ ही स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने एफसी रेंगदाई को 5-1 से हराकर डूरंड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

ये भी पढ़ें: रांची में ढोल-नगाड़ों के बीच डूरंड कप के पहले क्वार्टरफाइनल का आगाज, दिल्ली और एफसी रेंगदाई आमने-सामने


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >