Durand Cup 2026 1st Quater Final: डूरंड कप के 135वें सीजन के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले का आगाज रविवार को रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ. स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और मणिपुर की एफसी रेंगदाई की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबले का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस दौरान कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
रांची में इस सीजन का यह डूरंड कप का आखिरी मुकाबला है. इससे पहले शहर में छह मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मैच में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. हालांकि, रविवार के क्वार्टरफाइनल को लेकर फैंस का जोश देखते ही बन रहा था. मुकाबला शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के लगभग सभी स्टैंड दर्शकों से भर गए.
फुटबॉलमय हुआ बिरसा मुंडा स्टेडियम
ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच फैंस लगातार दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाते नजर आए. कई दर्शक स्टेडियम में नाचते और अपनी पसंदीदा टीम के समर्थन में नारे लगाते दिखे. देखते ही देखते बिरसा मुंडा स्टेडियम का माहौल पूरी तरह फुटबॉलमय हो गया.
रांची में क्रिकेट को लेकर फैंस का जुनून तो अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन रविवार को फुटबॉल के लिए भी वैसा ही उत्साह नजर आया. मोराबादी में मौजूद दर्शकों ने बता दिया कि झारखंड में फुटबॉल की लोकप्रियता किसी से कम नहीं है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली: फर्नांडिस (GK), गोगोउ (C), आशुतोष, रोड्रिगुइन्हो, पेना, ऐमेन, अजहर, टोम्बा, डुवान, मनोज एमडी. सबस्टिट्यूट: एम. कैफ, एन. रिचर्ड, एलन साजी, जोसेफ, सी. फर्नांडिस, ऑगस्टीन, सौरव, डायमंड, विशाल (GK), अक्षत
एफसी रेंगदाई: पैंटिगा (GK) (C), रोजेन, केइफाबा, गैसुआंगमेई, किशन, अमरजीत, नरेश, लांचुंगरेई, डोले, चुइंगाम्पोउ, अमितकुमार. सबस्टिट्यूट: बसंता, सेंडी, सूरज (GK), बुंगचा, जेम्स, अबुंगटन, जोनाह, तिंगकाउचुन
दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं और रांची के फुटबॉल फैंस की नजरें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें: डुरंड कप का मुकाबला देखने रांची रवाना हुई 50 स्कूली खिलाड़ियों की टीम
