Live Updates

Duleep Trophy Final Day 2 Live: ईशान किशन की नजरें दोहरे शतक पर, ईस्ट जोन का स्कोर 400 के पार

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. ईशान किशन ने पहले दिन शतक जड़कर ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. आज खेल के दूसरे दिन किशन की नजरें दोहरे शतक पर है.

10:10 AM. 7 Sept 26 7 min ago

Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 2: ईस्ट जोन का स्कोर 400 के पार

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. दूसरे दिन के शुरुआत में ईशान किशन और कुशाग्र ने पहले दिन के बल्लेबाजी का अंदाज ही जारी रखा है. किशन 126 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं कुमार कुशाग्र 69 रन बनाकर नाबाद है. ईस्ट जोन का स्कोर 87 स्कोर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 406 रन है.

9:39 AM. 7 Sept 26 38 min ago

Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. अब देखना है कि ईशान किशन अपना दोहरा शतक और कुशाग्र शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं. वहीं साउथ जोन की नजरें वापसी पर होगी.

8:55 AM. 7 Sept 26 1 hr ago

Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 2: 9:30 बजे से शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

दूसरे दिन का खेल 9:30 बजे से शुरू होगा. दूसरे दिन सभी की नजरें ईशान किशन और कुमार कुशाग्र पर होगी. ईशान किशन 111 और कुमार कुशाग्र 63 रन से आगे खेलना शुरू करेंगे.

8:49 AM. 7 Sept 26 1 hr ago

Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 2: 500 के पार पहुंचने की होगी कोशिश

दूसरे दिन ईशान किशन और कुमार कुशाग्र की नजरें ईस्ट जोन के स्कोर को 500 रन के पार पहुंचाने पर होंगी. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले दिन शतकीय साझेदारी हुई थी. ईस्ट जोन के लिए पहले दिन तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक, जबकि एक बल्लेबाज ने शतक जड़ा. अब टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ईशान और कुमार कुशाग्र के कंधों पर होगी.

8:34 AM. 7 Sept 26 1 hr ago

Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 2: कुछ देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होगा. ईस्ट जोन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए. ईशान किशन 111 और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर खेल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >