Duleep Trophy 2026 Final Live: ईस्ट जोन की बल्लेबाजी शुरू, वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन क्रीज पर

ईशान किशन और तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा. 13 साल बाद खिताब का सूखा खत्म करने उतरे ईस्ट जोन के लिए यह एक बड़ा मुकाबला है. देखें क्या ईशान किशन अपनी टीम को जीत दिला पाते हैं.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update: ईस्ट जोन की बल्लेबाजी शुरू
ईस्ट जोन के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन क्रीज पर उतर गए हैं. साउथ जोन के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं. सिराज का सामना ईश्वरन और वैभव करेंगे.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update: ईस्ट जोन ने जीता टॉस
ईस्ट जोन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update: ऐसी है दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
ईस्ट जोन स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज अहमद, दानिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल.
साउथ जोन स्क्वाड: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना.
Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update: 13 साल बाद खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगा ईस्ट जोन
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा. ईस्ट जोन 13 साल बाद फाइनल में पहुंची है. अगर ईस्ट जोन यह मुकाबला जीतता है तो वह 13 साल बाद पहली बार खिताब जीता है. ईशान किशन क्या अपनी टीम को जीत दिला पाएंगे.