South Zone Duleep Trophy 2026-27 Squad: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में शामिल दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए साउथ जोन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने इस बार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में करुण नायर, एन जगदीसन और श्रेयस गोपाल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिससे साउथ जोन की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है.
कब से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी 2026-27
दलीप ट्रॉफी का नया सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा, लेकिन साउथ जोन की टीम अपने प्रदर्शन के आधार पर सीधे 30 अगस्त को सेमीफाइनल में उतरेगी. सेमीफाइनल में उसका मुकाबला प्लेऑफ की विजेता टीम से होगा.
तिलक वर्मा को मिली खास जिम्मेदारी
पिछले कुछ वर्षों में तिलक वर्मा ने भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और भारतीय टीम के लिए भी प्रभावशाली बल्लेबाजी की है. अब दलीप ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी नेतृत्व क्षमता की भी बड़ी परीक्षा होगी. तिलक इससे पहले रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं और भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान की भूमिका भी निभा रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम की कमान सौंपी है.
बल्लेबाजी में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण
साउथ जोन की बल्लेबाजी काफी संतुलित दिखाई दे रही है. उपकप्तान रिकी भुई के अलावा करुण नायर, एन जगदीसन, एसके रशीद, आर स्मरण और अभिनव तेजराना जैसे बल्लेबाज टीम का हिस्सा हैं. करुण नायर घरेलू क्रिकेट के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. लंबे समय से लगातार रन बनाने वाले नायर का अनुभव बड़े मुकाबलों में टीम के लिए अहम साबित हो सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीसन भी घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं और टीम को मजबूत शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं.
गेंदबाजी विभाग भी दिख रहा मजबूत
साउथ जोन ने गेंदबाजी विभाग में भी संतुलित टीम चुनी है. स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण में के साई तेजा, विदवत कावेरप्पा, टी विजय और टी त्यागराजन जैसे गेंदबाज शामिल हैं. स्पिन और तेज गेंदबाजी का यह संयोजन नॉकआउट मुकाबलों में टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है.
सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी टीम
दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से होगी. हालांकि, साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है. टीम 30 अगस्त को प्लेऑफ मुकाबले की विजेता टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी मिलेगा, जिसका फायदा टीम उठाना चाहेगी.
साउथ जोन की घोषित टीम
- तिलक वर्मा (कप्तान)
- रिकी भुई (उपकप्तान)
- अभिनव तेजराना
- एसके रशीद
- के हिमातेजा
- आर स्मरण
- एन जगदीसन (विकेटकीपर)
- करुण नायर
- टी त्यागराजन
- श्रेयस गोपाल
- के साई तेजा
- टी विजय
- वि कावेरप्पा
- अमन खान
साउथ जोन से बढ़ी खिताबी उम्मीदें
युवा कप्तान तिलक वर्मा के नेतृत्व, करुण नायर और रिकी भुई जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की मौजूदगी तथा श्रेयस गोपाल के नेतृत्व वाले संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के दम पर साउथ जोन इस बार दलीप ट्रॉफी की मजबूत दावेदारों में शामिल मानी जा रही है. टीम के पास अनुभव और युवा प्रतिभा का बेहतरीन तालमेल है, जो उसे खिताब की दौड़ में मजबूत स्थिति में खड़ा करता है.
इसे भी पढ़े- टीम इंडिया में लौटने के लिए तैयार सूर्यकुमार यादव, शेयर किया ट्रेनिंग वीडियो
