दलीप ट्रॉफी 2026-27 की सभी टीमों का ऐलान, देखें पूरी स्क्वाड

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल चेन्नई में! ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी खेलेंगे. जानें पूरी स्क्वाड और शेड्यूल.

Duleep Trophy 2026-27: दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल अब बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में नहीं, बल्कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल 6 से 10 सितंबर तक होगा. बाकी टूर्नामेंट के मुकाबले पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बेंगलुरु में ही खेले जाएंगे.

23 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट

दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से होगी. पहले मुकाबले में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थईस्ट जोन से और नॉर्थ जोन की भिड़ंत वेस्ट जोन से होगी. फाइनल को चेन्नई ले जाने का सबसे बड़ा कारण दर्शकों को मैदान में बैठकर मैच देखने का मौका देना है.

BCCI ने बताया क्यों बदला वेन्यू

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि दलीप ट्रॉफी देश के अहम घरेलू टूर्नामेंटों में से एक है और इसका फाइनल खास मुकाबला होता है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ पाबंदियां हैं. इसलिए फाइनल को ऐसे मैदान में कराने का फैसला लिया गया, जहां फैंस स्टेडियम पहुंचकर मुकाबले का मजा ले सकें.

इसे भी पढ़े- ऋषभ पंत ने गिल को पछाड़ा, WTC में बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

सभी मैच होंगे लाइव स्ट्रीम

इस बार दलीप ट्रॉफी की कवरेज भी बढ़ाई गई है. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. वहीं एक क्वार्टर फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल का टीवी पर भी सीधा प्रसारण होगा.

ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन के हाथ

ईस्ट जोन ने अपने पहले मैच के लिए ईशान किशन को कप्तान और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया है. सूर्यवंशी के लिए यह लाल गेंद के क्रिकेट में खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा. उनके साथ ओपनिंग में अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन के उतरने की उम्मीद है. ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं. शमी ने पिछले रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मैचों में 37 विकेट लिए थे. बाकी टीमों में नॉर्थ जोन की कप्तानी कन्हैया वाधवान, सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार, साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा और वेस्ट जोन की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे. नॉर्थईस्ट जोन के कप्तान जोनाथन रोंगसेन होंगे. इस तरह दलीप ट्रॉफी की शुरुआत बेंगलुरु से होगी, लेकिन इसका सबसे बड़ा मुकाबला चेन्नई के ऐतिहासिक मैदान पर दर्शकों के बीच खेला जाएगा.

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के सभी जोन की स्क्वाड:

1. नॉर्थ जोन

खिलाड़ी का नामभूमिका / टीम
कन्हैया वधावन (कप्तान और विकेटकीपर)जम्मू-कश्मीर
आयुष बडोनी (उपकप्तान)दिल्ली
सनत सांगवानदिल्ली
यश ढुलदिल्ली
आयुष डोसेजादिल्ली
निशांत सिंधुहरियाणा
अंशुल कंबोजहरियाणा
निखिल कश्यपहरियाणा
कामरान इकबालजम्मू-कश्मीर
अब्दुल समदजम्मू-कश्मीर
आबिद मुश्ताकजम्मू-कश्मीर
सुनील कुमारजम्मू-कश्मीर
युद्धवीर सिंहजम्मू-कश्मीर
अर्शदीप सिंहपंजाब
अर्जुन शर्मासर्विसेज

2. सेंट्रल जोन

खिलाड़ी का नामभूमिका / टीम
रजत पाटीदार (कप्तान)मध्य प्रदेश
रिंकू सिंह (उपकप्तान)उत्तर प्रदेश
आयुष पांडेछत्तीसगढ़
सारांश जैनमध्य प्रदेश
आर्यन पांडेमध्य प्रदेश
अरशद खानमध्य प्रदेश
कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर)राजस्थान
आर्यन जुयाल (विकेटकीपर)उत्तर प्रदेश
जीशान अंसारीउत्तर प्रदेश
कुणाल चंदेलाउत्तराखंड
अमन मोखाड़ेविदर्भ
यश राठौड़विदर्भ
हर्ष दुबेविदर्भ
यश ठाकुरविदर्भ
नचिकेत भूतेविदर्भ

3. साउथ जोन

खिलाड़ी का नामभूमिका / टीम
तिलक वर्मा (कप्तान)हैदराबाद
रिकी भुई (उपकप्तान और विकेटकीपर)आंध्र प्रदेश
एसके रशीदआंध्र प्रदेश
के साई तेजाआंध्र प्रदेश
टी विजयआंध्र प्रदेश
अभिनव तेजरानागोवा
के हिमातेजाहैदराबाद
टी त्यागराजनहैदराबाद
आर स्मरणकर्नाटक
करुण नायरकर्नाटक
श्रेयस गोपालकर्नाटक
वी कावेरप्पाकर्नाटक
एमडी निधीशकेरल
एन जगदीशन (विकेटकीपर)तमिलनाडु
अमन खानपुडुचेरी

4. ईस्ट जोन

खिलाड़ी का नामभूमिका / टीम
इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर)झारखंड
वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान)बिहार
दिनीश दासअसम
अभिमन्यु ईश्वरनबंगाल
सुदीप कुमार घरामीबंगाल
शाहबाज अहमदबंगाल
सूरज सिंधु जयसवालबंगाल
मोहम्मद शमीबंगाल
मुकेश कुमारबंगाल
कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)झारखंड
शिखर मोहनझारखंड
अनुकूल रॉयझारखंड
विराट सिंहझारखंड
सुभ्रांशु सेनापतिओडिशा
अभिजीत सरकारत्रिपुरा

5. वेस्ट जोन

खिलाड़ी का नामभूमिका / टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)महाराष्ट्र
शम्स मुलानी (उपकप्तान)मुंबई
अतित शेठबड़ौदा
शिवालिक शर्माबड़ौदा
जयमीत पटेलगुजरात
उर्विल पटेल (विकेटकीपर)गुजरात
सिद्धार्थ देसाईगुजरात
पृथ्वी शॉमहाराष्ट्र
मुकेश चौधरीमहाराष्ट्र
शार्दुल ठाकुरमुंबई
मुशीर खानमुंबई
तुषार देशपांडेमुंबई
तनुष कोटियनमुंबई
हार्विक देसाई (विकेटकीपर)सौराष्ट्र
जय गोहिलसौराष्ट्र

6. नॉर्थ ईस्ट जोन

खिलाड़ी का नामभूमिका / टीम
जोनाथन रोंगसेन (कप्तान)नागालैंड
बिश्वासजीत सिंह कोंथौजाम (उपकप्तान)मणिपुर
तेची नेरीअरुणाचल प्रदेश
पियोजित केमणिपुर
रोनाल्ड मेइतेईमणिपुर
जोतिन सिंह फेरोइजाममणिपुर
किशन लिंगदोहमेघालय
अर्पित सुभाष (विकेटकीपर)मेघालय
आकाश कुमार चौधरीमेघालय
जोसेफ लालथांखुमामिजोरम
लालरेमपउइयामिजोरम
इमलीवती लेम्तुरनागालैंड
विनो जी झिमोमीनागालैंड
रॉबिन लिम्बूसिक्किम
आशीष थापा (विकेटकीपर)सिक्किम

इसे भी पढ़े- विराट कोहली को अपना भाई मानती हैं पीवी सिंधु, मुश्किल दौर में मिली थी खास सलाह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >