2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया तैयार, शमी-भुवनेश्वर की वापसी पर जताया भरोसा

दिनेश कार्तिक ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है, लेकिन सबसे चौंकाने वाला फैसला रवींद्र जडेजा को बाहर रखना रहा. शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है.

Dinesh Kartik World Cup Team: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टूर्नामेंट के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है. उनकी टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला, लेकिन सबसे बड़ा फैसला ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बाहर रखना रहा.

ईशान किशन भी टीम का हिस्सा

कार्तिक ने भविष्य की टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी है, जबकि रोहित शर्मा को उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया है. नंबर-3 पर विराट कोहली, नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर और नंबर-5 पर केएल राहुल को जगह दी गई है. विकेटकीपर के विकल्प के रूप में ईशान किशन भी टीम का हिस्सा हैं.

तीन ऑलराउंडर्स सूची में शामिल

ऑलराउंडरों में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी को चुना गया है. हालांकि, लंबे समय से भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे रवींद्र जडेजा को इस स्क्वाड में जगह नहीं मिली, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया.

भुवनेश्वर और शमी की वापसी

गेंदबाजी आक्रमण में कार्तिक ने अफ्रीकी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चार तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है. जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को दी गई है.

दिनेश कार्तिक की 2027 वनडे विश्व कप भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार.

Also Read: नीदरलैंड टीम के स्कॉट एडवर्ड्स ने कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान, अब इस स्टार ऑलराउंडर को मिली जिम्मेदारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >