Deepak Hooda Krunal Pandya fight: दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या का विवाद खत्म, 5 साल बाद घरेलू टीम बड़ौदा में लौटेंगे हुड्डा

Deepak Hooda Krunal Pandya fight: 5 साल बाद दीपक हुड्डा घरेलू टीम बड़ौदा लौटे! क्रुणाल पंड्या के साथ पुराना विवाद सुलझा, टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जगी.

Deepak Hooda Krunal Pandya fight: भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा करीब पांच साल बाद अपनी घरेलू टीम बड़ौदा में वापसी करने जा रहे हैं. 2021 में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) से विवाद के बाद हुड्डा ने राजस्थान के लिए खेलना शुरू किया था. अब हुड्डा और BCA के बीच पुराने मतभेद सुलझ गए हैं. इसके साथ ही क्रुणाल पंड्या के साथ भी उनका पुराना विवाद खत्म हो गया है.

क्रुणाल पंड्या से अब नहीं कोई विवाद

BCA के CEO स्नेहल पारिख ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में हुड्डा की वापसी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या के बीच बातचीत हुई है. दोनों के बीच अब कोई समस्या नहीं है. BCA और हुड्डा के बीच भी पुराने मुद्दे सुलझा लिए गए हैं.

इसे भी पढ़े- Asian Games 2026 BCCI: एशियन गेम्स 2026 में खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं, BCCI ने प्लान किया साफ

क्यों हुआ था हुड्डा-क्रुणाल विवाद?

जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान दीपक हुड्डा ने बड़ौदा के पहले मैच से पहले टीम होटल छोड़ दिया था. हुड्डा ने उस समय क्रुणाल पंड्या पर खराब व्यवहार, अभद्र भाषा और दबाव बनाने के आरोप लगाए थे. इससे पहले BCA ने 2020-21 सीजन में अनुशासनहीनता के आरोप में हुड्डा को निलंबित भी किया था. विवाद बढ़ने के बाद हुड्डा ने बड़ौदा छोड़ दिया और राजस्थान के लिए प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया.

राजस्थान के लिए हुड्डा का रिकॉर्ड

राजस्थान के लिए खेलने के दौरान भी हुड्डा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने अब तक 67 फर्स्ट क्लास मैचों में 4267 रन बनाए हैं. उनका औसत 45.39 है। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 293 रन है. गेंदबाजी में उनके नाम 29 विकेट हैं.

इसे भी पढ़े- Arshdeep Singh girlfriend: अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग किया रिश्ता ऑफिशियल, VIDEO वायरल

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद

दीपक हुड्डा ने भारत के लिए 10 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 153 रन और 3 विकेट लिए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 368 रन और 6 विकेट हैं. भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ था. अब बड़ौदा में वापसी के बाद हुड्डा के पास घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के जरिए भारतीय टीम में वापसी का दावा पेश करने का मौका होगा. बड़ौदा के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा भी खेलते रहेंगे. वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में गेस्ट खिलाड़ी के तौर पर उपलब्ध होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >