डैनी व्याट-हॉज ने रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह टूर्नामेंट के एक संस्करण में 300 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

Danni Wyatt-Hodge: इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया. लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने टूर्नामेंट के एक सीजन में 300 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं.

फाइनल मुकाबले से पहले डैनी व्याट-हॉज के नाम 294 रन थे और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 6 रन की जरूरत थी. उन्होंने इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर अपना छठा रन लेकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. हालांकि, डैनी व्याट-हॉज 8 रन बनाकर आउट हो गई.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में दिखी व्याट-हॉज

डैनी वायट-हॉज पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाकर इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीदेशरनसंस्करण
डैनी व्याट-हॉजइंग्लैंड300*2026
बेथ मूनीऑस्ट्रेलिया2592020
मेग लैनिंगऑस्ट्रेलिया2572014
स्टेफनी टेलरवेस्टइंडीज2462016
एलिसा हीलीऑस्ट्रेलिया2362020

व्याट-हॉज ने बेथ मूनी पीछे छोड़ा

डैनी व्याट-हॉज ने इस रिकॉर्ड के साथ ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी का 259 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इंग्लैंड की यह अनुभवी बल्लेबाज अपना 187वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही हैं. उनके नाम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 47 छक्के दर्ज हैं.

फाइनल में सस्ते में आउट हुई व्याट-हॉज

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की स्टार बैटर 9 गेंद में केवल 8 रन बनाकर आउट हो गई. इस दौरान हॉज ने एक चौके लगाए. एनाबेल सदरलैंड ने हॉज को विकेटकीपर बेथ मूनी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन वापस भेज दिया. आउट होने से पहले हॉज ने इस सीजन में 300 रन पूरे कर लिए.

यह भी पढ़ें: ‘BCCI किसी के साथ अन्याय नहीं करता’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद आलोचकों पर बरसे राजीव शुक्ला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >